फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: खरगापुर में नगर निगम बनाएगा एनीमल केयर सेंटर

Mon, 16 Jun 2025 05:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
खरगापुर में नगर निगम बनाएगा एनीमल केयर सेंटर,
विज्ञापन

निराश्रित पशुओं का होगा इलाज,
तीन करोड़ से अधिक होंगे खर्च

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बेसहारा ( निराश्रित ) गाय, कुत्तों व अन्य पशुओं के इलाज के लिए नगर निगम गोमती नगर के खरगापुर में एनीमल केयर सेंटर बनाने जा रहा है। एक साल में यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके निर्माण पर तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।
शहर में निराश्रित पशुओं के इलाज के लिए अभी नगर निगम के पास अलग से कोई अस्पताल नहीं है। अभी चोटिल गायों का इलाज कान्हा उपवन में किया जाता है। यहां पर बेसहारा गायों को भी रखा जाता है लेकिन कुत्तों के इलाज को लेकर अभी कोई इंतजाम नहीं है। इंदिरा नगर इलाके में आने वाले जरहरा इलाके में नगर निगम का एक पशु चिकित्सालय तो है लेकिन वहां पर सिर्फ कुत्तों की नसंबदी की जाती है। घायल और चोटिल कुत्तों के इलाज की अलग से व्यवस्था नहीं है। जिसको देखते हुए नगर निगम अब एक एनीमल केयर सेंटर बनाने जा रहा है। इसको लेकर टेंडर भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

----------------
सभी बेसहारा पशुओं को मिलेगा इलाज
नगर निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल मिश्रा ने बताया कि एनीमल केयर सेंटर में सभी बेसहारा पशुओं का इलाज किया जाएगा। इनमें खासकर गाय, कुत्ते आदि शामिल हैं। इसके बनने से बेसहारा पशुओं को बेहतर इलाज मिल सकेगा। अभी नगर निगम के पास ऐसी व्यवस्था नहीं है मगर शिकायतें बहुत आती हैं। जिसको देखते हुए निर्माण की योजना पूर्व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के समय बनी थी। जिस पर अब काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कोट
अभी एक निजी संस्था एल्डिको ग्रीन काॅलोनी में बेसहारा पशुओं के इलाज को लेकर कुछ काम कर रही है मगर शिकायतें ज्यादा आती हैं। ऐसे में नए एनीमल केयर सेंटर के निर्माण से पशुओं के इलाज में आसानी होगी।
डा. अभिनव वर्मा, पशुकल्याण अधिकारी नगर निगम


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed