फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: त्वचा पर दर्द रहित गांठ होने पर नजरअंदाज न करें

Fri, 12 Dec 2025 08:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
त्वचा पर दर्द रहित गांठ होने पर नजरअंदाज न करें
विज्ञापन


- केजीएमयू में डीप माइकोसिस पर हुई कार्यशाला

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। त्वचा पर दर्द रहित गांठ हैं। फोड़ा या सख्त सूजन है। तो इसे अनदेखा कतई न करें। यह फंगस की वजह से होने वाला गंभीर संक्रमण हो सकता है। ऐसे में त्वचा रोग विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए। ताकि समय रहते इलाज किया जा सकता है। यह बाते केजीएमयू में त्वचा एवं यौन रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. स्वस्तिका सुविर्या ने दी। वह शुक्रवार को केजीएमयू के कलाम सेंटर में डीप माइकोसिस पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रही थी।

डॉ. स्वस्तिका सुविर्या ने कहा कि डीप माइकोसिस फंगल से होने वाली बीमारी है। इसमें मरीज को दर्दरहित गांठ होती है। लंबे समय तक न भरने वाला घाव हो जाता है। दाने और फुंसी से रिसाव जैसे लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि फंगल संक्रमण त्वचा पर शुरू होकर शरीर के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंच सकते हैं। समय पर इलाज से फंगल का इलाज किया जा सकता है। इलाज में लापरवाही भारी पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों को फंगल संक्रमण से अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। एचआईवी संक्रमित, कीमोथेरेपी या डायबिटीज के मरीजों को अधिक सर्तक रहने की जरूरत है। कार्यक्रम में डीन डॉ. वीरेंद्र आत्म, डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. पारुल वर्मा, डॉ. दीपिका रावत मौजूद रहीं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed