फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: जानकीपुरम में डायरिया के दो नए मरीज भर्ती

Tue, 26 Aug 2025 05:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
जानकीपुरम में डायरिया के दो नए मरीज भर्ती
विज्ञापन


- सेक्टर 7 में लगे शिविर में एक भी नया रोगी नहीं मिला, अफसरों ने ली राहत की सांस


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। जानकीपुरम इलाके के अलग-अलग सेक्टर के दो मरीज अस्पताल में भर्ती हुए
हैं। इसमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे बड़े अस्पताल रेफर किया गया है।
वहीं राहत की बात यह है कि सेक्टर 7 में कोई नया मरीज डायरिया का नहीं आया।
अफसरों का कहना है इलाके में हालात पूरी तरह से सामान्य हैं।

जानकीपुरम सेक्टर 7 में डायरिया से एक मरीज की जान जा चुकी है। जबकि 100 से
अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। सेक्टर-7 में लगे शिविर में नौ मरीज
इलाज के लिए आए। इसमें डायरिया का कोई नया मरीज नहीं मिला। वहीं जानकीपुरम सेक्टर 6 की रहने वाली सीमा 48 जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर में परिजनों ने
भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने महिला को बलरामपुर अस्पताल रेफर किया है। वही सेक्टर 3 का रहने वाला आदिल 20 जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। टीमों जरिये 74 घरों का सर्वे किया गया। जहां कोई भी नया रोगी नहीं मिला है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है सेक्टर 7 में हालात पूरी तरह से काबू में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed