फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: लिवर में थी दिक्कत, डॉक्टर ने महिला अस्पताल किया रेफर

Tue, 19 Aug 2025 05:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
लिवर में थी दिक्कत, डॉक्टर ने महिला अस्पताल किया रेफर
विज्ञापन


- परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप, डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में भर्ती महिला मरीज को इलाज की बजाय डॉक्टर दौड़ाते रहे। आरोप है गलत डायग्नाेस बनाकर पहले महिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर डॉक्टरों ने जांच पड़ताल करके वापस भेज दिया। पति ने संबंधित डॉक्टर से शिकायत दर्ज कराई तो उसे जबरन डिस्चार्ज कर दिया। पति ने अस्पताल प्रशासन से शिकायत किया है।


पीजीआई वृंदावन निवासी मृत्युजंय मिश्रा की पत्नी हिमांशी 25 को उल्टी-पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजनों ने सोमवार सुबह इमरजेंसी में भर्ती कराया था। वहां से मरीज को एसएसबी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया। छह घंटे बीतने बाद भी संबंधित डॉक्टर मरीज को देखने तक नहीं आए। नर्स मरीज का इलाज करती रही। पति ने अस्पताल अफसरों से गुहार लगाई तो दोपहर दो बजे बाद डॉक्टर ने मरीज को देखा। मरीज काे अल्ट्रासाउंड समेत दूसरी जांच लिखी। मंगलवार को जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर ने गाइनी की समस्या बताकर डफरिन अस्पताल भेज दिया। वहां पहुंचने पर महिला डॉक्टरों ने जांच पड़ताल किया। महिला डॉक्टरों ने लिवर में दिक्कत होने की बात कहकर वापस बलरामपुर भेजा। पति ने संबंधित डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। इससे नाराज डॉक्टर ने मरीज को जबरन डिस्चार्ज करके घर भेज दिया। सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी के मुताबिक, मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही मिले तो कार्रवाई की संस्तुति होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed