फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

Lucknow News: हिंदू बुजुर्ग को ईसाई बता कब्रिस्तान में दफनाईं अस्थियां

Tue, 20 Jun 2023 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS

विज्ञापन




लखनऊ। हिंदू बुजुर्ग उदय शंकर दुबे की मौत के बाद उनकी अस्थियां महानगर के क्रिश्चियन कब्रिस्तान में दफना दी गईं। यह सारा कृत्य कब्रिस्तान की जमीन कब्जाने के लिए किया गया। मृतक की बेटी ने यह आरोप लगाते हुए कोर्ट में अर्जी डाली थी। कोर्ट के आदेश पर महानगर थाने में इस मामले में 6 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।



गोमतीनगर विरामखंड निवासी सुनीति के मुताबिक हजरतगंज के सप्रू मार्ग निवासी पिता उदय शंकर दुबे की चार सितंबर 2021 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। वे सेंट्रल बार एसोसिएशन व जिमखाना क्लब के सदस्य थे। पिता की मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से बैकुंठ धाम पर हुआ था। अंतिम संस्कार के करीब तीन महीने बाद जानकारी हुई कि मेरे पिता को ईसाई घोषित कर उनकी अस्थियों को निशातगंज स्थित क्रिश्चियन कब्रिस्तान में दफना दिया गया। अस्थियों को कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने के लिए दफनाया गया।
विज्ञापन


दोनों भाई-भाभी लखनऊ क्रिश्चियन बरियल बोर्ड के सदस्य हैं



सुनीति के मुताबिक उदय शंकर दुबे जीवन पर्यंत हिंदू धर्म में आस्था रखते थे। ऐसे में पिता की मौत के बाद उनकी आस्था को ठेस पहुंचाई गई। सुनीति का आरोप है कि यह कृत्य उनके भाई रवि, विजय, उनकी भाभी नम्रता व अर्पिता, कब्रिस्तान से जुड़े जगदीप जेम्स जोजफ व वेद प्रकाश ने किया। सुनीति के मुताबिक उनके दोनों भाई व भाभी लखनऊ क्रिश्चियन बरियल बोर्ड के नामित सदस्य हैं। प्रभारी निरीक्षक महानगर प्रशांत कुमार मिश्रा के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर छह आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed