{"_id":"655e5f4b8af70deb360252dc","slug":"lucknow-news-llb-student-found-hanging-three-including-mla-s-son-accused-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : फंदे पर लटकता मिला एलएलबी का छात्र, विधायक के बेटे समेत तीन पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : फंदे पर लटकता मिला एलएलबी का छात्र, विधायक के बेटे समेत तीन पर आरोप
Thu, 23 Nov 2023 01:36 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:36 AM IST
सार
उत्तरांचल विवि से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे लखनऊ के अक्षत शुक्ला का शव मंगलवार रात पीजी में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने अक्षत के साथ पढ़ने वाले एक विधायक पुत्र समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरांचल विवि से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे लखनऊ के अक्षत शुक्ला (21) का शव मंगलवार रात पीजी में फंदे से लटकता मिला। जानकारी होने पर परिजन देहरादून पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर वापस लौटे। परिजनों ने अक्षत के साथ पढ़ने वाले एक विधायक पुत्र समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
लखनऊ के छितवापुर स्टेशन रोड निवासी अक्षत शुक्ला उत्तरांचल विवि से एलएलबी 7वें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। दिवाली से पहले अक्षत लखनऊ आया था। कुछ दिन पहले ही वह वापस लौटा था। वह केहरी गांव में दीपक कुमार के घर पर कमरा किराये में रहता था। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट के मुताबिक अक्षत की मां मंगलवार शाम को बेटे को फोन कर रही थीं लेकिन फोन नहीं उठा। तब उन्होंने साथी छात्र अर्णव द्विवेदी और चैतन्य को फोन किया। दोनों अक्षत के यहां पहुंचे तो पता चला उसका कमरा अंदर से बंद है। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा कि अक्षत का शव फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के एक जिले के विधायक के बेटे व उसके दो साथी अक्षत को परेशान करते थे। विवाद भी हुआ था। तब इन तीनों ने उसको जान से मारने की धमकी दी थी। आशंका है कि बेटे की मौत के पीछे इनका ही हाथ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जो भी आरोप लगाए गए हैं, उनकी तहकीकात की जांची जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के मुताबिक अक्षत जब दिवाली पर घर गया था तो उसने खुद बताया था कि तीनों छात्र उसको परेशान करते हैं। तरह तरह से प्रताड़ित करते हैं। इस पर परिजनों ने उसे पुलिस में शिकायत करने की बात कही थी। अब परिजनों ने तीनों छात्रों पर हत्या का आरोप लगाया है। रेलवे में कार्यरत अक्षत के पिता कमल शुक्ला ने तहरीर दी।
विज्ञापन