{"_id":"64de2934a36d47336e0fffa2","slug":"lucknow-news-irctc-will-take-a-trip-to-bangkok-pattaya-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : बैंकॉक, पटाया की सैर कराएगा आईआरसीटीसी, टूर पैकेज 25 से 30 अगस्त तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : बैंकॉक, पटाया की सैर कराएगा आईआरसीटीसी, टूर पैकेज 25 से 30 अगस्त तक
Thu, 17 Aug 2023 09:46 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 17 Aug 2023 09:46 PM IST
सार
टूर पैकेज के यात्रियों को लखनऊ से सीधी फ्लाइट द्वारा बैंकॉक लाया, ले जाया जाएगा। पैकेज में टिकट, चार सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था व खानपान शामिल है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआरसीटीसी पर्यटकों को 25 अगस्त से थाईलैंड में बैंकॉक, पटाया आदि की सैर कराएगा। गुरुवार को थाईलैंड का हवाई टूर पैकेज गोमतीनगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय में लॉन्च किया गया। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि थाईलैंड हवाई टूर पैकेज 25 से 30 अगस्त तक के लिए है।
विज्ञापन
टूर पैकेज के यात्रियों को लखनऊ से सीधी फ्लाइट द्वारा बैंकॉक लाया, ले जाया जाएगा। पैकेज में टिकट, चार सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था व खानपान शामिल है। दो से तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 57,900 रुपये प्रति व्यक्ति है। एक व्यक्ति के ठहरने पर मूल्य 67,500 रुपये प्रति व्यक्ति है। पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी कार्यालय, वेबसाइटwww.irctctourism.com या 8287930922/902 नंबरों पर कर सकते हैं।
विज्ञापन