फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Information has to be given to the state headquarters before the raid, Commissioner Anita Singh

Lucknow News : छापा से पहले प्रदेश मुख्यालय को देनी होनी जानकारी, आयुक्त अनीता सिंह ने जारी किया आदेश

Wed, 06 Dec 2023 01:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 06 Dec 2023 01:03 AM IST
सार

प्रदेश में हलाल प्रमाणित सामग्री की बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई है। सामग्री निर्माता कंपनियों एवं विक्रेताओं की मांग पर उन्हें बाजार से सामग्री हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। अब यह समय सीमा खत्म हो रही है।

विज्ञापन
Lucknow News: Information has to be given to the state headquarters before the raid, Commissioner Anita Singh
Halal certification - फोटो : istock

विस्तार

प्रदेश में हलाल प्रमाणित सामग्री को बाजार से हटाने की समय सीमा खत्म हो रही है। आठ दिसंबर के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम छापा मारना शुरू कर देगी, लेकिन टीम को किसी स्थान पर छापा मारने से पहले आयुक्त कार्यालय को सूचना देनी होगी।

विज्ञापन


प्रदेश में हलाल प्रमाणित सामग्री की बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई है। सामग्री निर्माता कंपनियों एवं विक्रेताओं की मांग पर उन्हें बाजार से सामग्री हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। अब यह समय सीमा खत्म हो रही है। आठ दिसंबर के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम नए सिरे से जांच शुरू कर देगी।
विज्ञापन


ऐसे में एफएसडीए की आयुक्त अनीता सिंह ने सभी खाद्य एवं औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि किसी भी स्थान पर छापा मारने जाते वक्त मुख्यालय को सूचना जरूर दें। यहां से दिए गए निर्देश के तहत ही संबंधित कंपनी अथवा उत्पाद के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि जांच के दौरान यह भी देखा जाए कि जिन कंपनियों ने सामग्री वापस ली है, उसे दोबारा बाजार में उतारते वक्त सभी मानक पूरे किए जा रहे हैं अथवा नहीं। क्योंकि 15 दिन का वक्त पूरा होने के बाद संबंधित कंपनी को किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed