{"_id":"654e79db92f772caae0cbff3","slug":"lucknow-news-illegal-telephone-exchange-busted-in-meerut-one-arrested-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
Sat, 11 Nov 2023 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:13 AM IST
सार
यूपी एटीएस ने मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। नूर मोहम्मद अधिक पढ़ा-लिखा नहीं है और पावरलूम में कपड़ा बुनने की मशीन चलाने का कार्य करता था।
विज्ञापन
यूपी एटीएस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी एटीएस ने मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। नूर मोहम्मद अधिक पढ़ा-लिखा नहीं है और पावरलूम में कपड़ा बुनने की मशीन चलाने का कार्य करता था। उसके पास से 3 सिम बाॅक्स, 5 राउटर, 6 मोबाइल, एक लैपटॉप, एयरटेल और बीएसएनएल के 342 सिमकार्ड और तमाम अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गये हैं।
विज्ञापन
एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल ने बताया कि बीते कई दिनों से मेरठ क्षेत्र में इंटरनेशनल गेटवे को बाईपास कर विदेशों (मिडिल ईस्ट देशों) से आने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉल्स को अवैध टेलीफोन एक्सचेंज के माध्यम से लोकल कॉल्स में परिवर्तित करने की सूचना प्राप्त हो रही थी। इससे रेडिक्लाइजेशन, हवाला, टेरर फंडिग आदि संभावनाएं बनी रहती है। साथ ही, राजस्व की क्षति भी होती है।
विज्ञापन
एटीएस ने सर्विलांस के माध्यम से जानकारी हासिल करते हुए अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालक मवाना निवासी नूर मोहम्मद उर्फ साकिब को बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी दोस्ती फेसबुक पर नेडी (नकली नाम) से हुई थी, जिसने उसे बताया कि वह दुबई का रहने वाला है। नेडी ने कहा कि यदि तुम इंटरनेट और लैपटॉप खरीद लोगे, तो घर बैठे ही पैसे कमा सकते हो। नेडी के कहने पर नूर ने इंटरनेट और लैपटॉप की व्यवस्था की और किराए पर एक कमरा ले लिया। नेडी ने उसे कोरियर के माध्यम से सिम बॉक्स उपलब्ध कराए और एनीडेस्क एप्लीकेशन के माध्यम से कॉनफिगर किया। नूर मोहम्मद इसके जरिए एक लाख रुपये महीना कमाने लगा। नूर को बड़ी संख्या में प्री-एक्टीवेटेड सिम देने वाले रिटेलर्स एवं इस गैंग में शामिल अन्य सदस्य भी एटीएस के रडार पर हैं। उसके खिलाफ मेरठ के परीक्षितगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन