फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: If lighter was not given to light a cigarette, he was beaten with a rod, incident during the par

Lucknow News : सिगरेट जलाने के लिए लाइटर नहीं दिया तो रॉड से पीटा, पार्टी के दौरान वारदात

Tue, 17 Jan 2023 09:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 17 Jan 2023 09:38 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक दुबग्गा के फरीदपुर मदरसा रोड निवासी तीरूपति कपूर सूरजदीप कॉम्प्लेक्स में काम करता है। तिरुपति के मुताबिक शनिवार रात को पार्टी चल रही थी।

विज्ञापन
Lucknow News: If lighter was not given to light a cigarette, he was beaten with a rod, incident during the par
lighter

विस्तार

लखनऊ में हजरतगंज के सूरजदीप कॉम्प्लेक्स में शनिवार देर रात निजी संस्थान की पार्टी में दबंगों ने सिगरेट जलाने के लिए लाइटर न देने पर युवक को लोहे की रॉड से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक दुबग्गा के फरीदपुर मदरसा रोड निवासी तीरूपति कपूर सूरजदीप कॉम्प्लेक्स में काम करता है। तिरुपति के मुताबिक शनिवार रात को पार्टी चल रही थी। पार्टी में आयुष दुबे, अमन सिंह व उनके साथ कुछ अन्य लोग भी थे। आरोप है कि इन दोनों ने तीरूपति से सिगरेट जलाने के लिए लाइटर मांगा। उसके पास नहीं था तो उसने मना कर दिया। 
विज्ञापन


इस पर नशे में धुत युवक गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर हमला बोल दिया। अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव किया तो दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। रात को तीरूपति घर जा रहा था तो दोनों बाहर निकलते ही उस पर डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed