{"_id":"64946e0449e5e81242008f63","slug":"lucknow-news-hostel-operator-missing-for-two-days-was-thrown-half-dead-into-the-canal-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : दो दिन से लापता हॉस्टल संचालक को अधमरा कर नहर में फेंका, डूबने से मौत की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : दो दिन से लापता हॉस्टल संचालक को अधमरा कर नहर में फेंका, डूबने से मौत की पुष्टि
Thu, 22 Jun 2023 09:21 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 22 Jun 2023 09:21 PM IST
सार
मूलरूप से गोंडा के करनैलगंज के पांडे का पुरवा मजरा सरैया निवासी राजेंद्र मिश्रा का छोटा बेटा दीपक कुमार मिश्रा लखनऊ में सिटी लॉ कालेज के पास गुप्ता निवासी मे किराए पर रहते थे। वह बीबीडी इलाके में एक मकान किराए पर लेकर हॉस्टल का संचालन भी करते थे।
विज्ञापन
इंदिरा नहर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
लखनऊ में बीबीडी इलाके में हॉस्टल संचालक दीपक कुमार मिश्रा (27) को अधमरा कर इंदिरा नहर में फेंक दिया गया। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह नगराम के सलेमपुर रेगुलेटर के पास उतराता मिला। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि सिर पर मरने से पहले दो चोट के निशान मिले है। रिपोर्ट के आधार पर हत्या करने की बात पुष्ट हो रही है। वहीं भाई ने बुधवार शाम को बीबीडी थाने में अनहोनी की आशंका गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पर, पुलिस ने गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
मूलरूप से गोंडा के करनैलगंज के पांडे का पुरवा मजरा सरैया निवासी राजेंद्र मिश्रा का छोटा बेटा दीपक कुमार मिश्रा लखनऊ में सिटी लॉ कालेज के पास गुप्ता निवासी मे किराए पर रहते थे। वह बीबीडी इलाके में एक मकान किराए पर लेकर हॉस्टल का संचालन भी करते थे। साथ ही विधि की पढ़ाई करता था। दीपक का बड़ा भाई राहुल मिश्रा वकील है। राहुल के मुताबिक 20 जून से दीपक का मोबाइल बंद आ रहा था। परिवारीजन उससे संपर्क करने का प्रयास किये लेकिन सफल नहीं हुए। तलाश करता हुआ राहुल बुधवार को उसके मकान पर पहुंचा तो वहां मंगलवार से वापस न आने की जानकारी हुई। राहुल के मुताबिक काफी तलाश करने के बाद देर शाम को बीबीडी थाने पहुंचा। जहां पर अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी। आरोप है कि बीबीडी पुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी गुमशुदगी दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
पुलिस ने दी शव मिलने सूचना
नगराम पुलिस को सलेमपुर गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह नहर में शव उतराने की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार राघव के मुताबिक शव को बाहर निकाला गया। तलाशी ली गई तो जेब में आधार कार्ड व मोबाइल मिला। आधार कार्ड पर दीपक कुमार मिश्रा नाम दर्ज था। वहीं मोबाइल को किसी तरह सक्रिय किया गया तो उसमें परिवारीजनों का नंबर मिला। दीपक के भाई राहुल को इसकी सूचना दी गई। शव की शिनाख्त राहुल ने की। इसके बाद पोटस्मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सिर पर दो चोट के निशान
पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम में सिर पर दाहिनी व पीछे की तरफ गंभीर चोट के निशान मिले। डूबने से मौत की पुष्टि हुई। इससे आशंका है कि सिर पर वार किया गया। बेहोशी की हालत में उसे नहर में फेंके जाने की आशंका है। वहीं बिसरा सुरक्षित रखा गया है। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
दो साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक पड़ताल में सामने आया कि दीपक की दो साल पहले शादी तरबगंज के खजूरी गांव निवासी शिव कुमार शुक्ला की बेटी ज्योति से हुई थी। उसकी पत्नी ज्योति अपने मायके में है। परिवार में भाई राहुल के अलावा छोटी बहन अंजलि है। एडीसीपी पूर्व सै. अली अब्बास के मुताबिक परिजनों ने बीबीडी थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।