Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: अवध चौराहे की चौड़ाई बढ़ाए बिना नहीं खत्म होगा जाम

Tue, 06 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
lucknow news
आयुष्मान पांडेय
विज्ञापन

लखनऊ। अवध चौराहे पर ट्रैफिक जाम का कारण चौराहे की चौड़ाई कम होना व इसका घुमावदार न होना है। यहां जाम से तभी निजात मिल सकती है, जब चौराहे की चौड़ाई बढ़ाकर इसे घुमावदार बना दिया जाए। यह बात डीसीपी ट्रैफिक की ओर से शहर में कराये जा रहे चौराहों के सर्वे में सामने आई है। शहर में अब तक 50 प्रमुख चौराहों का सर्वे हो चुका है, जबकि अन्य का जारी है।
राजधानी के चौराहों व अन्य स्थानों पर ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन अब तक समस्या से राहत नहीं मिल पाई है। चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात होने के बाद भी वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ता है। इसे देखते हुए अब डीसीपी ट्रैफिक ने शहर के सभी प्रमुख चौराहों का सर्वे शुरू कराया है। इसमें अवध चौराहा (बाराबिरवा) पत्रकारपुरम, जयपुरिया स्कूल के पास, तिवारीगंज, तेलीबाग, मुंशीपुलिया, पॉलीटेक्निक, आईटी, खुर्रमनगर, निशातगंज, टेढ़ी पुलिया, मेडिकल कॉलेज चौराहा, इंजीनियरिंग चौराहा सहित 50 से ज्यादा प्रमुख चौराहे शामिल हैं। इस पड़ताल में सड़कों पर पार्किंग, सड़क के गड्डे, रास्ता संकरा व कम चौड़ाई सहित कई अन्य समस्याएं सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक इन सभी चौराहों का सर्वे पूरा करने के बाद संबंधित विभागों को सुझाव के साथ रिपोर्ट भेजी जाएगी, ताकि समस्याओं को दूर कर यातायात व्यवस्था सुधारी जाए।
विज्ञापन

प्रमुख चौराहों के सर्वे में यह सामने आया
अवध चौराहा
समस्या
- चौराहे पर पैदल यात्री लगातार गुजरते रहते हैं। इससे वाहनों को पार होने में समय लगता है और चौराहे पर लोड बढ़ जाता है।
- ट्रैफिक दबाव के मुकाबले चौराहे की चौड़ाई कम है। इसके घुमावदार न होने से भी दिक्कत है।
- कानपुर की तरफ से दुबग्गा की तरफ जाने वाली लेफ्ट लेन की भी चौड़ाई कम है।
सुझाव
- फुटओवर ब्रिज या सब-वे बनाया जाना अति आवश्यक
- चौराहे की चौड़ाई बढ़े और इसे घुमावदार बनाया जाए। खासकर अवध अस्पताल की तरफ।
------------------------------------
इंजीनियरिंग चौराहा
समस्या
- चौराहे से राम-राम बैंक की तरफ जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ स्थानीय दुकानदारों व ठेले-खोमचे वालों का अतिक्रमण।
- चौराहे से सहारा स्टेट की तरफ जाने वाला मार्ग काफी संकरा है, जिससे यातायात रुक जाता है।
- राम-राम बैंक की तरफ जाने वाले मार्ग पर गड्डे हैं। इनमें पानी भरे रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
सुझाव
- अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत। साथ ही स्थायी दुकानदारों को नोटिस दिया जाए।
- सड़कों का चौड़ीकरण कराये जाने की जरूरत।
- नगर-निगम की तरफ से कार्रवाई की जाए।
------------------------
मेडिकल कॉलेज चौराहा
समस्या
- सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण, नो पार्किंग में वाहनों के खड़े होने से आवागमन बाधित होता है।
- एक साइड मस्जिद व मजार है।
सुझाव
- अवैध अतिक्रमण हटाएं और नो पार्किंग के साइनेज लगाए जाएं।
-----------------
टेढ़ी पुलिया चौराहा
समस्या
- चौराहे से कुर्सी रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर सर्विस लेन व मुख्य मार्ग पर ठेले-खोमचे वालों का कब्जा, इससे दुकानों पर आने वाले ग्राहक सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात अवरुद्ध कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुरनिया की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थानीय दुकानदारों का सर्विस लेन पर अतिक्रमण। ये अभियान चलाने के बाद फिर से अतिक्रमण कर लेते हैं।
सुझाव
- अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए।
- स्थायी दुकानदारों को नोटिस दिया जाना चाहिए।
------------------
स्कूटर इंडिया चौराहा
समस्या
- सड़क के किनारे मंगलवार व शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगने के कारण लोग वाहनों को सड़क पर पार्क कर देते हैं।
- चौराहा बहुत संकरा है।
सुझाव
- लखनऊ-कानपुर हाईवे से बाजार को कहीं और शिफ्ट किया जाए।
- चौराहे को चौड़ा कर इसे घुमावदार बनाया जाए।
- सड़क के दोनों तरफ नो-पार्किंग के साइनेज लगाए जाएं।
---------------
पत्रकारपुरम चौराहा
समस्या
- वीआईपी व उच्चाधिकारी खरीदारी के लिए यहां आते हैं, लेकिन पार्किंग की कमी है।
- वाहन चालकों की मनमानी
सुझाव
- क्रेन की व्यवस्था
- उचित पार्किंग की व्यवस्था
- प्रवर्तन हेतु थाना व ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था हो
- चौराहे की चारों सड़कों पर नो-पार्किंग का साइनेज लगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed