फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire breaks out in Naveen galla Mandi in Lucknow.

Lucknow News: लखनऊ की नवीन गल्ला मंडी में लगी भीषण आग में 25 दुकानें खाक, ढाई घंटे में पाया काबू

Sun, 27 Nov 2022 04:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 04:34 PM IST
सार

लखनऊ की नवीन गल्ला मंडी में रात करीब 11.30 बजे भीषण आग लग गई। आग में भारी नुकसान हो गया। प्लास्टिक की बोरियों से आग तेजी से फैलने लगी।

विज्ञापन
fire breaks out in Naveen galla Mandi in Lucknow.
इस दौरान दो धमाके भी हुए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में शनिवार रात 11.30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मंडी में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची दमकल की आठ गाड़ियों की मदद से लगभग ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। जनहानि की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


नवीन गल्ला मंडी के एक कोने से रात 11.30 बजे धुआं उठने लगा। वहां सो रहे सागर ने धुआं व लपटें उठती देख सभी को सूचना दी। आग ने पीपल के पेड़ को अपनी जद में ले लिया। इसके बाद दुकानों में तेजी से आग फैलने लगी। देखते ही देखते 25 से ज्यादा दुकानों में आग लग गई। इस दौरान दो धमाके भी हुए। आग लगने की सूचना मिलते ही कुछ देर बाद दमकल की चौक, गाजीपुर, हजरतगंज व समेत अन्य स्टेशनों से दमकल की आठ गाड़ियां पहुंची। सीएफओ मंगेश कुमार के मुताबिक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टिक की बोरियों से फैली आग
मंडी में सभी दुकानें अस्थाई हैं। टीन शेड के ऊपर प्लास्टिक की बोेरियां पड़ी थीं। इससे तेजी से आग फैलने लगी। वहां मौजूद सागर ने बताया कि दमकल विभाग व पुलिस को तुरंत सूचना दे दी गई थी। दुकानदारों का आरोप है कि सूचना मिलने के एक घंटे बाद दमकलकर्मी पहुंचे। इससे आग फैल गई। जिस तरफ आग लगी उधर ज्यादातर फल व सब्जी की दुकानें हैं।

इनकी दुकानों में लगी आग
पुलिस ने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक मुबीन, राधे लाल, करन सोनकर, हिमांशु सोनकर, तारिक समेत अन्य की दुकानों में आग लगी है। सागर ने बताया कि मंडी में हादसे के वक्त नौकर व स्टाफ मिलाकर 800 से 900 लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed