{"_id":"5ffa62528ebc3e340d28dfb5","slug":"lucknow-news-four-adios-of-information-department-demoted","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में नियम विरुद्ध प्रमोशन पाने वालों पर योगी का कहर, बनाए गए चपरासी-चौकीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में नियम विरुद्ध प्रमोशन पाने वालों पर योगी का कहर, बनाए गए चपरासी-चौकीदार
Sun, 10 Jan 2021 01:39 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में चतुर्थ श्रेणी से अपर जिला सूचना अधिकारी के पद पर नियम विरुद्ध पदोन्नत किए गए चार कर्मचारियों को उनके मूल पद पर पदावनत कर दिया गया है। सूचना निदेशक शिशिर की ओर से जारी आदेश के अनुसार क्षेत्र प्रचार संगठन के अंतर्गत जिला सूचना कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों की 3 नवंबर 2014 को नियम विरुद्ध पदोन्नति की गई थी। इसे अदालत में चुनौती दी गई थी।
विज्ञापन
अदालत के आदेशानुसार पदोन्नत किए गए चारों कर्मचारियों को उनके मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। जिन कार्मिकों को पदावनत किया गया है उनमें बरेली में तैनात नरसिंह, फिरोजाबाद में तैनात दयाशंकर, मथुरा में तैनात विनोद कुमार शर्मा व संतरविदासनगर (भदोही) में तैनात अनिल कुमार सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में सूचना व जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि 3 नवंबर 2014 को इन अफसरों को नियम विरुद्घ पदोन्नत किया गया था। अत: सभी को उनके मूल पद पर डिमोट किया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल हुई थी जिसमें नियम विरुद्घ प्रमोशन होने पर सवाल उठाए गए थे। जिसके बाद से सभी को डिमोट कर दिया गया है। नियम विरुद्ध प्रमोशन पाने वाले इन अफसरों को चौकीदार, चपरासी, ऑपरेटर और सहायक बना दिया गया है।