{"_id":"6560e0f10f48ae4b170df5f5","slug":"lucknow-news-executive-of-uttar-pradesh-primary-teachers-association-elected-unopposed-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, डॉ. दिनेश फिर अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, डॉ. दिनेश फिर अध्यक्ष
Fri, 24 Nov 2023 11:14 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:14 PM IST
सार
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित हो गई। डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा जहां चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष बने वहीं संजय सिंह लगातार तीसरी बार महामंत्री निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित हो गई। डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा जहां चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष बने वहीं संजय सिंह लगातार तीसरी बार महामंत्री निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शिक्षकों के मान-सम्मान के लिए लड़ाई जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन
प्रदेश कार्यकारिणी समिति के निर्वाचन के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया संघ कार्यालय, शिक्षक भवन रिसालदार पार्क लखनऊ में हुई। निर्वाचन अधिकारी डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि 45 पदों के सापेक्ष कुल 50 नामांकन पत्र लिए गए। इसमें प्रदेश कार्य समिति के 27 पद तथा 18 मंडल के मांडलिक संगठन मंत्री के 18 पद सहित कुल 45 पदों पर 45 प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी पदों के सापेक्ष मात्र एक-एक प्रत्याशी का नामांकन होने से सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसके अनुसार डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष, राधे रमण त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्णानंद राय, सुधांशु मोहन, राजेश दुबे, रविन्द्र दीक्षित व अर्चना मिश्रा उपाध्यक्ष, संजय सिंह महामंत्री, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव संयुक्त महामंत्री, श्रीधर मिश्र, अशोक कुमार मिश्र, विनोद कुमार यादव, वंदना सक्सेना, बृजेश पांडेय मंत्री निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
इसी क्रम में सुभाष तिवारी, राकेश कुमार सिंह, अखिलेश कुमार पांडेय, अर्चना तिवारी व डॉ. सचिन सिंह संगठन मंत्री बने। प्रचार मंत्री पद पर सुरेश कुमार शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, संजीव कुमार शर्मा, रेहाना नसरीन, डॉ. देवेंद्र प्रताप यादव चुने गए। शिव शंकर पांडेय कोषाध्यक्ष, यशपाल सिंह एकाउंटेंट, नीलमणि त्रिपाठी ऑडिटर चुने गए। चुनाव जीतने के बाद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की पुरानी पेंशन की बहाली, पदोन्नति, तबादले, उपार्जित अवकाश, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि मांगों का अधिकारी निराकरण नहीं कर रहे हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराएंगे। यदि जरूरत हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन भी किया जाएगा।
ये निर्वाचित हुए मंडल में संगठन मंत्री
राजेश शर्मा आगरा, राजेश कटारा अलीगढ़, बालेंद्र कुमार सहारनपुर, मेघराज भाटी मेरठ, सर्वेश कुमार शर्मा मुरादाबाद, मुकेश चौहान बरेली, राजेश शुक्ला लखनऊ, उदय नारायण यादव कानपुर, राजेश लिटौरिया झांसी, आशुतोष त्रिपाठी चित्रकूट धाम, अनिल कुमार सिंह मिर्जापुर, अनिल पांडेय प्रयागराज, अरविंद शुक्ला वाराणसी, अतुल कुमार सिंह आजमगढ़, दिलीप पांडेय अयोध्या, आनंद त्रिपाठी देवीपाटन, योगेंद्र प्रसाद पांडेय बस्ती, केशव मणि त्रिपाठी गोरखपुर।