फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Entrepreneurs said in front of CM Yogi, conspiracy to return Inspector Raj in some departments

Lucknow News : सीएम योगी के सामने उद्यमी बोले, कुछ विभागों में इंस्पेक्टर राज की वापसी की साजिश

Fri, 01 Dec 2023 12:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Dec 2023 12:41 AM IST
सार

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के उद्यमी महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि आपने पूरे प्रदेश में इंस्पेक्टर राज लगभग समाप्त कर दिया है।

विज्ञापन
Lucknow News: Entrepreneurs said in front of CM Yogi, conspiracy to return Inspector Raj in some departments
लखनऊ में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित उद्यमी महासम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के उद्यमी महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि आपने पूरे प्रदेश में इंस्पेक्टर राज लगभग समाप्त कर दिया है। अब कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा उद्यमियों को प्रताड़ित करने और पिछले दरवाजे से इंस्पेटर राज को कुछ विभागों में वापस लाने की साजिश रची जा रही है। उनकेे इस प्रयास को गंभीरता से लिया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी को सुदृढ़ करके इंस्पेक्टर राज से मुक्ति दिलाई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश के किसी भी जिले में बेफिक्र होकर इंडस्ट्री लगाइए, सरकार आपके साथ है।

विज्ञापन


गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित महासम्मेलन में उद्यमियों ने बताया कि कि यूपीसीडा, जिला उद्योग केन्द्र और संस्थानों के अन्तर्गत स्थापित उद्योगों में नए उत्पाद जोड़ना है या बदलना है। बैंक से लिमिट बढ़ानी है। खाली जगह किसी इकाई को किराये पर देना है या अपने ब्लड रिलेशन में देना है, तो इसकी अनुमति के लिए उद्यमियों को दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके समाधान के लिए प्रदेश में लीज होल्ड की औद्योगिक भूमि को फ्री-होल्ड किया जाए। मुख्यमंत्री ने भी लोकल फार वोकल का आह्वान करते हुए हर क्षेत्र में एमएसएमई को प्राथमिकता देने का एलान किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में उत्पाद की गुणवत्ता से समझौता न करें और पैकेजिंग को स्तरीय बनाएं, शासकीय खरीद में प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन


अगले इंटरनेशनल ट्रेड शो की करें तैयारी, हर जिले में कराएंगे शो
योगी ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में चार लाख से ज्यादा लोग आए। अब अगले ट्रेड शो के लिए अभी से तैयारी करना शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि इस तरह के शो प्रदेश के सभी बड़े शहरों में कराए जाएंगे। इस दौरान ‘ट्रांसफॉर्मिंग एमएसएमई टुवॉर्ड्स इंडस्ट्री 4.0 एंड स्किल 48’ से संबंधित प्रदर्शनी को मुख्यमंत्री ने देखा और कहा कि पहले यूपी में उद्यम के लिए माहौल और सरकारी संरक्षण न होने पर उद्यमी हतोत्साहित था। उन्होंने कहा कि नए यूपी को देखकर दुनिया आश्चर्यचकित है। जहां नोएडा और ग्रेटर नोएडा को विकसित करने में 46 साल लगे, वहीं बुंदेलखंड में 38 हजार एकड़ में एक नया औद्योगिक शहर बसाने जा रहे हैं। झांसी में पहले ही चरण में एयरपोर्ट देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप युवाओं को तैयार करें, मानदेय सरकार देगी
मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से कहा कि वह स्थानीय स्तर पर मौजूद शिक्षण संस्थाओं से मैन पॉवर प्राप्त करें। इसके लिए पीएम और सीएम इंटर्नशिप स्कीम की मदद लें। उद्यमियों से सोलर पॉवर के उपयोग को लेकर भी आह्वान किया। उद्यमी स्वदेशी फुटवियर के महेश रस्तोगी और अनिला रस्तोगी मुख्यमंत्री ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव (एमएसएमई) अमित मोहन प्रसाद, आईआईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, महासचिव आलोक अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य, समन्वयक राजीव बंसल सहित बड़ी संख्या में एमएसएमई उद्यमी मौजूद थे।

सीएम के सामने उद्यमियों ने ये रखी मांगें
-उप्र परचेज पॉलिसी में खरीद 25 प्रतिशत मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर व 25 प्रतिशत सर्विस सेक्टर से की जाए
-50 प्रतिशत औषधियों की खरीद में प्रदेश के एमएसएमई को क्रय में वरीयता दी जाए
-सभी सरकारी संस्थान खरीद के भुगतान के लिए टीआरईडीएस प्लेटफार्म का उपयोग करें
-डेवलपमेंट अथॉरिटी के विकास शुल्क काफ़ी ज्यादा और अलग अलग हैं। इसको न्यायसंगत करें
-उप्र प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड की ओटीएस योजना को पुनः लागू कराया जाए
-सोलर पॉलिसी में एमएसएमई उद्योगों को नेट-मीटरिंग की सुविधा लागू करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed