{"_id":"6328735324269d40115c405e","slug":"lucknow-news-electric-wire-fell-on-roadways-bus-passengers-jumped-from-window-accident-averted","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : रोडवेज बस पर गिरा बिजली का तार, खिड़की से कूदी सवारियां, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : रोडवेज बस पर गिरा बिजली का तार, खिड़की से कूदी सवारियां, हादसा टला
Mon, 19 Sep 2022 07:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Sep 2022 07:19 PM IST
सार
रोडवेज के कैसरबाग डिपो की बस गंतव्य से कैसरबाग अड्डे वापस लौट रही थी। यह बस जब कलेक्ट्रेट चौराहे के पास पहुंची तो बिजली तार से टकरा गई। इससे चालक, परिचालक एवं सवारियों ने करंट के झटके महसूस किये।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में कैसरबाग क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त बड़ा हादसा होने से टल गया, जब एरियल बंच कंडक्टर (बिजली लाइन का तार ) रोडवेज बस से टकराकर छत पर गिर गया। बस चालक एवं परिचालक के मुताबिक करंट का झटका लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सवारियों ने गेट एवं खिड़की से कूद करके जान बचाई। राहगीरों की मदद से बिजली के तार को बांस के सहारे बस से हटाया गया। यह बिजली का तार पिछले एक पखवारे से ढीला होकर लटक रहा था।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह घटना शाम चार बजे हुई। रोडवेज के कैसरबाग डिपो की बस गंतव्य से कैसरबाग अड्डे वापस लौट रही थी। यह बस जब कलेक्ट्रेट चौराहे के पास पहुंची तो बिजली तार से टकरा गई। इससे चालक, परिचालक एवं सवारियों ने करंट के झटके महसूस किये। बस में शोर मचा तो आसपास के लोग बांस लेकर दौड़े और बस को छू रहे बिजली तार को उठाया।
विज्ञापन
इसी बीच बस की 10-12 सवारियां भी नीचे उतर गयी थी। इनमें कई लोग तो खिड़की से नीचे कूदे थे। पिछले कई दिनों से यह बिजली का तार पोल झुकने के कारण मानक से नीचे आ गया था। इसकी शिकायत रेजीडेंसी उपकेंद्र पर की गई थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस घटना की जानकारी पर यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन एम देवराज ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक भवानी सिंह खंगारौत से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने निर्देश दिए, इसमें जिसकी लापरवाही हो उसके खिलाफ कार्रवाई करके रिपोर्ट करें।
विज्ञापन