{"_id":"659ef2e68ea4b1de600e7b0b","slug":"lucknow-news-ed-will-take-real-estate-businessman-on-remand-documents-of-many-benami-properties-recovered-in-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : रीयल एस्टेट कारोबारी को रिमांड पर लेगा ईडी, छापों में कई बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : रीयल एस्टेट कारोबारी को रिमांड पर लेगा ईडी, छापों में कई बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज बरामद
Thu, 11 Jan 2024 01:11 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:11 AM IST
सार
ईडी के अधिकारियों के अनुसार सुधीर गोयल और उसके करीबियों के 11 ठिकानों पर छापों में तमाम संदिग्ध दस्तावेज, क्रय-विक्रय के अनुबंध, सेल डीड, पार्टनरशिप डीड, पीड़ित निवेशकों द्वारा की गयी शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन
ईडी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के रीयल एस्टेट कारोबारी सुधीर गोयल को ईडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगा। सुधीर गोयल और उसके करीबियों के ठिकानों पर मंगलवार से ईडी के छापों के दौरान तमाम बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसी वजह से ईडी उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
ईडी के अधिकारियों के अनुसार सुधीर गोयल और उसके करीबियों के 11 ठिकानों पर छापों में तमाम संदिग्ध दस्तावेज, क्रय-विक्रय के अनुबंध, सेल डीड, पार्टनरशिप डीड, पीड़ित निवेशकों द्वारा की गयी शिकायतें मिली हैं। साथ ही कई बैंक खातों का पता चला है, जिनको ईडी ने सीज करा दिया है। ईडी ने सुधीर गोयल के खिलाफ पुलिस में दर्ज करायी गयी 18 एफआईआर के आधार पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज करने के बाद छापे मारे हैं।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि सुधीर गोयल ने कई अवैध कॉलोनियां बनाने के बाद उसे बेच दिया। इसके लिए सरकारी विभागों की अनुमति तक नहीं ली गयी। बाद में भूखंडों की रजिस्ट्री कई लोगों के नाम करके निवेशकों की रकम को हड़पना शुरू कर दिया। इस तरह करीब सौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी अंजाम दी गयी। ईडी को शक है कि इस रकम को मनी लांड्रिंग के जरिए दूसरी कंपनियों में डायवर्ट कर बेनामी संपत्तियों को खरीदा गया है। बता दें कि सुधीर गोयल, उसकी पत्नी राखी गोयल और करीबी आलोक कुमार उर्फ जग्गा, जय सिंह और जेपी सिंह जेल में हैं।
विज्ञापन