फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Deputy Chief Minister Brajesh Pathak said, co-operative banks were the place of loot in SP rule

Lucknow News : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, सपा शासन में लूट का अड्डा थे सहकारी बैंक

Tue, 21 Mar 2023 08:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 21 Mar 2023 08:03 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सभी विभाग प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। सहकारी ग्राम विकास बैंक ने भी रफ्तार पकड़ी है। डूबी बैंक फिर से उबर रही हैं। यह अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है।

विज्ञापन
Lucknow News: Deputy Chief Minister Brajesh Pathak said, co-operative banks were the place of loot in SP rule
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी सरकार में सहकारी बैंक लूट का अड्डा बन गई थी। बैंक के खजाने का अपने हितों के लिए उपयोग किया जा रहा था। बैंक डूबने की कगार पर पहुंच गईं थीं। हालात यह हो गए थे कि नौ बैंक बंद हो गईं। महज पांच बैंकों का संचालन हो रहा है। योगी सरकार पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रही है। लिहाजा सहकारी बैंक धीरे-धीरे उबरने लगे हैं।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की 43वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक को संबोधित कर रहे थे। ब्रजेश पाठक ने कहा कि सभी विभाग प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। सहकारी ग्राम विकास बैंक ने भी रफ्तार पकड़ी है। डूबी बैंक फिर से उबर रही हैं। यह अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत के हिसाब से किसानों को ऋण मुहैया कराया जा रहा है। किसानों को समय पर किस्त चुकाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है, ताकि बैंकों को किसी भी तरह का नुकसान न हो। उन्होंने ऋण वसूली को और तेज करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि बैंक दिल खोल कर ऋण दें, लेकिन उसे वापस जमा करने के लिए लोगों को प्रेरित भी करें। मौजूदा समय में 60 लाख किसान परिवार को बैंकों से जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारिता आंदोलन चलाने की जरूरत
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रत्येक गांव में सहकारिता बैंक पहुंचे। यह सबकी सहभागिता से ही मुमकिन है। किसानों को मजबूती देने के लिए कोऑपरेटिव मूवमेंट चलाने की जरूरत है। यूपी के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि बैंकों को मजबूत बनाने के लिए खास रणनीति पर काम किया जा रहा है। अधिक से अधिक किसानों व दूसरे जरूरतमंदों तक बैंक पहुंच रही हैं। कार्यक्रम में नाबार्ड के एसके अरोडा, विजय शंकर राय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed