{"_id":"64ff3c39d8aabd317704e864","slug":"lucknow-news-cms-student-dies-due-to-electric-shock-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : करंट लगने से सीएमएस के छात्र की मौत, वीडियो बनाते वक्त दुकान के बाहर रखे फ्रिज पर पड़ा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : करंट लगने से सीएमएस के छात्र की मौत, वीडियो बनाते वक्त दुकान के बाहर रखे फ्रिज पर पड़ा हाथ
Mon, 11 Sep 2023 09:41 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Sep 2023 09:41 PM IST
सार
लखनऊ में गाजीपुर इलाके में अमित कुमार कुशवाहा की सोमवार को करंट लगने से मौत हो गई। वह महानगर स्थित सीएमएस में पांचवीं का छात्र था। बेटे को फ्रिज से चिपका देख मां कुसुमा देवी ने बचाने का प्रयास किया तो उसे तेज झटका लगा। इससे वह गिरकर बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
लखनऊ में गाजीपुर इलाके के शक्तिनगर काॅलोनी में अमित कुमार कुशवाहा (13) की सोमवार को करंट लगने से मौत हो गई। वह महानगर स्थित सीएमएस में पांचवीं का छात्र था। बेटे को फ्रिज से चिपका देख मां कुसुमा देवी ने बचाने का प्रयास किया तो उसे तेज झटका लगा। इससे वह गिरकर बेसुध हो गईं। दोनों को परिजन लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अमित को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक छात्र के चाचा धनंजय के मुताबिक, सुबह सात बजे बारिश के दौरान अमित घर के पास दुकान के बाहर खड़ा होकर वीडियो बना रहा था। इस बीच उसका हाथ दुकान के बाहर रखे फ्रिज पर पड़ा। फ्रिज में करंट आ रहा था। धनंजय ने बताया कि भाई राजेश सऊदी में निजी कंपनी में काम करता है। परिवार में मां कुसुमा के अलावा बेटी नैंसी है।
विज्ञापन
उन्होंने दुकानदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि आरोपी दुकान के बाहर फ्रिज छोड़कर चला गया। इसे वह जालियों से ढका होना चाहिए। चोरी से बचाने के लिए बिजली का नंगा तार लगाया था। उसी की चपेट में आने से भतीजे की मौत हो गई।
विज्ञापन