फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: CM Yogi sent a letter to women MLAs, informed about the achievements of Mission Shakti

Lucknow News : सीएम योगी ने महिला विधायकों को भेजा पत्र, मिशन शक्ति की उपलब्धियों की दी जानकारी

Wed, 21 Sep 2022 01:14 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 21 Sep 2022 01:14 AM IST
सार

सीएम ने पत्र में कहा है कि सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी व स्वरोजगारपरक योजनाओं से व्यापक स्तर पर जोड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।
 

विज्ञापन
Lucknow News: CM Yogi sent a letter to women MLAs, informed about the achievements of Mission Shakti
सीएम आदित्यनाथ योगी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत केंद्र व राज्य सरकार ने महिला सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं व कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन किया है। इससे देश-दुनिया में यूपी के बारे में धारणा बदली है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने महिला विधायकों को पत्र भेजकर मिशन शक्ति के अंतर्गत राज्य सरकार के प्रयासों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी है। पत्र के साथ महिला विधायकों को मिशन शक्ति की उपलब्धियों पर केंद्रित सामग्री भी भेजी गई है जिससे वे योजनाओं व कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से समझ सकें।
विज्ञापन


सीएम ने पत्र में कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति राज्य सरकार संवेदनशील है। बीते साढ़े पांच साल में राज्य सरकार ने उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए हैं। सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी व स्वरोजगारपरक योजनाओं से व्यापक स्तर पर जोड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed