फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: CM Yogi said, till the paddy farmers come to the centers, the purchase will continue

Lucknow : सीएम योगी ने कहा- जब तक धान खरीद केंद्रों पर किसान आते रहेंगे खरीद जारी रहेगी

Thu, 12 Jan 2023 12:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 12 Jan 2023 12:51 AM IST
सार

देवीपाटन और बरेली मंडल के भाजपा सांसद व विधायकों के साथ बुधवार को संवाद में मुख्यमंत्री ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत विधायकों को उनके क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए तीन करोड़ और सांसदों को पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन
Lucknow News: CM Yogi said, till the paddy farmers come to the centers, the purchase will continue
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब तक किसान धान खरीद केंद्र पर आएंगे तब तक खरीद जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता की सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि सरकार की नीतियों के मूल में है। मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को देवीपाटन और बरेली मंडल के भाजपा सांसद और विधायकों से संवाद में मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद और विधायक जिला स्तर पर इन्वेस्टर्स समिट आयोजित कर उसका नेतृत्व करें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक और सांसद जिले के औद्योगिक विकास के लिए स्थानीय निवेशकों को प्रोत्साहित कर निवेश कराएं। बरेली मंडल के प्रत्येक जिले में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर सहित कई जिलों में बहुत क्षमता है। देवीपाटन मंडल के हर जिले में पर्याप्त लैंड बैंक है और इको पर्यटन की बड़ी संभावना है। योगी ने कहा कि सांसद और विधायकों को अपने क्षेत्र की खूबियों से देश दुनिया को अवगत कराना चाहिए। सरकार की नई औद्योगिक नीतियों पर विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों, आईटीआई में युवाओं के बीच इन पर परिचर्चा कराई जाए। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण करें। 
विज्ञापन


निराश्रित गोवंश की समस्या समाधान में सहयोग करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए सरकार की ओर से निराश्रित गो आश्रय स्थल निर्माण, सहभागिता योजना तथा कुपोषित परिवारों को गाय उपलब्ध कराने की योजनाएं चल रही हैं। उन्होंने गौ आधारित प्राकृतिक खेती से किसानों को जोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि बदायूं के गो संरक्षण केंद्र में गाय के गोबर से पेंट निर्माण का अच्छा प्रयास किया गया है। इससे अन्य जिलों में भी गोआश्रय स्थलों को जोड़ा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि निराश्रित गोवंश प्रबंधन में हर जनप्रतिनिधि का सहयोग आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर को अटल मेडिकल कॉलेज की सौगात जल्द
सीएम ने कहा कि बलरामपुर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण अंतिम चरण में है। इससे बलरामपुर जिले और नेपाल बॉर्डर से सटे लोगों को बड़ी सुविधा होगी। तुलसीपुर में मां पाटश्ेवरी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस स्टैंड बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि 2017 में गोंडा की पहचान देश के सबसे गंदे नगर के रूप में थी। जनता के सहयोग से बीते साढ़े पांच वर्षों में व्यापक सुधार हुआ है। इसे और बेहतर बनाना होगा।

अंत्येष्टि स्थल और बस स्टैंड बनाए जाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में अंत्येष्टि स्थलों के विकास आवश्यक है। कस्बों में बस स्टेशनों के जीर्णोद्धार की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को इन कार्यों में सहयोग करना चाहिए। स्थानीय सांसद, विधायक भूमि की उपलब्ध कराएंगे तो सरकार हर संभव सहयोग करेगी।


सड़क के लिए विधायकों को तीन व सांसद को मिलेंगे पांच करोड़  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सांसदों व विधायकों का विधानसभा चुनाव का वादा पूरा कराने के लिए खजाना खोल दिया है। देवीपाटन और बरेली मंडल के भाजपा सांसद व विधायकों के साथ बुधवार को संवाद ने मुख्यमंत्री ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत विधायकों को उनके क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए तीन करोड़ और सांसदों को पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की।



मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान सांसदों और भाजपा विधायकों ने जनता से क्षेत्र में सड़क निर्माण का वादा किया है। लोकसभा चुनाव से पहले विधायक व सांसद इस राशि से क्षेत्र में सीमेंट कंकरीट सड़क, इंटर लॉकिंग मार्ग और एक किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण करा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने सांसदों और विधायकों से उनके क्षेत्र की विकास योजनाओं की जानकारी भी ली। साथ ही शीतलहर के बीच खेती किसानी और गौवंश की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं पर बात की। विधायकों और सांसदों ने अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, फ्लाईओवर, पुल, सड़क, बस स्टैंड सहित अन्य मांगें रखीं व प्रस्ताव भी दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed