फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: CM Yogi said, the families of late journalists will get the benefit of government schemes

Lucknow News : सीएम योगी ने कहा, दिवगंत पत्रकारों के परिजनों को मिलेगा सरकारी स्कीमों का लाभ

Mon, 26 Dec 2022 12:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 26 Dec 2022 12:19 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए पत्रकारों के परिवारीजनों को 10-10 लाख रुपये के चेक दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोविड काल में दिवंगत लोगों के परिजनों को हर जरूरी मदद का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन
Lucknow News: CM Yogi said, the families of late journalists will get the benefit of government schemes
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड संक्रमण के दौरान अपनी ड्यूटी को निभाते वक्त कई पत्रकार भी इस संक्रमण के  शिकार हो गए और उनकी जान चली गई। उनके आश्रितों को सरकारी स्कीमों का लाभ दिया जाएगा। इस योजना पर सूचना विभाग अपने स्तर से काम करेगा।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए पत्रकारों के परिवारीजनों को 10-10 लाख रुपये के चेक दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोविड काल में दिवंगत लोगों के परिजनों को हर जरूरी मदद का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों के बीच भी पत्रकारों ने जिस प्रकार समाज को जागरूक किया और व्यवस्था की कमियों को सकारात्मक भाव के साथ प्रकट किया, वह सराहनीय है।
विज्ञापन


सुशासन दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में दिवंगत 53 पत्रकारों के परिजनों को 5.30 करोड़ रुपये की सहायता दी। पिछले जुलाई में 50 पत्रकारों के परिवारीजनों को भी 10-10 लाख रुपये की सहायता दी गई थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के बीच प्रदेश में 103 पत्रकारों का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार हर परिवार के साथ खड़ी है। संबल के रूप में हर परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। इसके अलावा निराश्रित महिलाओं को नियमानुसार पेंशन, निराश्रित बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और पीएम केयर योजना के अंतर्गत अन्य सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ पत्रकारों के परिवारीजनों को मिले, यह सूचना विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।

पत्रकारों के लिए लाएंगे आवासीय योजना
पत्रकारों के परिजनों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार और सरकार दोनों के रास्ते भले ही अलग क्यों न हों, लक्ष्य एक ही हैं। दोनों ही राष्ट्रमंगल और लोक कल्याण का लक्ष्य लेकर काम करते हैं। न्यूनतम संसाधन और विपरीत परिस्थितियों के बीच भी काम करते हैं। सरकार सभी पत्रकारों को आवासीय सुविधा प्रदान करना चाहती है।

गोरखपुर में एक मॉडल पर कार्य किया जा रहा है। यदि वह सफल रहा तो बहुत जल्द प्रदेश के सभी नगरों व महानगरों के पत्रकारों के लिए आवासीय योजना लाई जाएगी। उन्होंने इस बारे में नीति और पात्रता आदि तय करने के लिए संपादकों की एक समिति गठित करने के भी निर्देश दिए।

अनुशासन से मिली कोरोना पर जीत
कोरोना काल की चुनौतियों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 3 वर्ष से पूरी दुनिया इस सदी की सबसे बड़ी त्रासदी का सामना कर रही है। तमाम विकसित देश भी इसके आगे पस्त हो गए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में पूरे देश ने जिस तरह एक टीम के रूप में अनुशासन के साथ कोरोना का सामना किया, उसी का परिणाम है कि आज यूएनओ और डब्ल्यूएचओ सहित अनेक विकसित देश भी भारत के कोविड प्रबंधन की सराहना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत का मीडिया स्वतंत्र है लेकिन संकट काल में राष्ट्रीय अनुशासन के साथ मीडिया जगत भी जुड़ा। आम जन को जागरूक करते हुए सरकारों का ध्यान कमियों की ओर भी आकृर्षित किया। नतीजतन समय पर बेहतर प्रबंधन किये जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक बार फिर कोरोना की आहट हो रही है लेकिन टीम वर्क और अनुशासन के साथ हम फिर यह लड़ाई जीतेंगे।


इससे पहले मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने दिवंगत पत्रकारों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कोरोना काल में मीडियाकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन किया। कार्यक्रम में सभी प्रमुख अखबारों के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद, निदेशक सूचना शिशिर, अपर निदेशक सूचना अंशुमान त्रिपाठी, भाजपा के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित और प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed