{"_id":"64809f1e80f4cfa77b029cc2","slug":"lucknow-news-chief-secretary-said-make-adequate-arrangements-for-security-of-question-papers-in-b-ed-entranc-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : मुख्य सचिव ने कहा, बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : मुख्य सचिव ने कहा, बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें
Wed, 07 Jun 2023 08:45 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Jun 2023 08:45 PM IST
सार
मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा, आयुष, नमांमि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति और नियोजन सहित अन्य विभागों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि 15 जून को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2023 होगी।
विज्ञापन
मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने आगामी 15 जून को होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मिश्रा ने कहा कि कोषागार में नोडल अधिकारी की मौजूदगी में प्रश्न पत्र जमा किए जाएंगे, उनकी मौजूदगी में ही प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी मंडल आयुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा, आयुष, नमांमि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति और नियोजन सहित अन्य विभागों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि 15 जून को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2023 होगी। इसमें 4,72,882 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने 1108 परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने कहा कि 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। सभी जिला मुख्यालयों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम किए जाएंगे। सार्वजनिक पार्कों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास होगा। विश्ववविद्यालय, महाविद्यालय, स्कूल, कॉलेज में योग से संबंधित भाषण प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योग सप्ताह एवं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की फोटो एवं प्रतिभागियों की संख्या https://upayushsociety-com/ वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम बनाए जाने हैं। अभियान में कैच दी रेन कार्यक्रम भी शामिल किया गया है। मुख्य सचिव ने जन समस्याओं के निस्तारण की प्रगति समीक्षा करते हुए कहा कि आईजीआरएस में आने वाले मामलों की समीक्षा कर उसका भी समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
बैठक में जालौन के जिलाधिकारी ने शहरी निराश्रित गौवंश संरक्षण अभियान का प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने बताया कि जिले के 11 नगर क्षेत्रों में लगभग 1500 निराश्रित गौवंश थे। अभियान के तहत उनमें से अधिकांश को निकटवर्ती गौ आश्रय स्थल में भेजा गया है। कौशांबी के जिलाधिकारी ने मंझनपुर नगर पालिका परिषद में प्रगति के पथ का प्रस्तुतीकरण किया। बैठक में नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार, आयुष विभाग की प्रमुख सचिव लीना जौहरी, उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के प्रबंध निदेशक बलकार सिंह अन्य अधिकारी उपस्थित थे।