फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Celebrate Yoga week together from June 15 to 21, mass yoga exercises will be held at district he

Lucknow News : 15 से 21 जून तक मिलकर मनाएं योग सप्ताह, जिला मुख्यालयों पर होंगे सामूहिक योगाभ्यास

Fri, 02 Jun 2023 11:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Jun 2023 11:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि अधिकाधिक लोगों तक योग का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 15 जून से 21 जून तक ''योग सप्ताह'' मनाया जाए।

विज्ञापन
Lucknow News: Celebrate Yoga week together from June 15 to 21, mass yoga exercises will be held at district he
yog - फोटो : yog

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग, भारतीय मनीषा द्वारा विश्व मानवता को प्रदान किया गया अमूल्य उपहार है। जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। हमारे ऋषि मुनियों के इस प्रसाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया को परिचित कराया है। इस वर्ष नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ''हर घर-आंगन योग'' रखी गई है, जिससे योग के माध्यम से प्रत्येक परिवार को कल्याण एवं स्वास्थ्य प्राप्त हो सके।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि अधिकाधिक लोगों तक योग का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 15 जून से 21 जून तक ''योग सप्ताह'' मनाया जाए। इस दौरान जिला मुख्यालयों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम और सार्वजनिक पार्कों में रोजाना सुबह 6 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास हो। शैक्षिक संस्थानों में योग से संबंधित सेमिनार, कार्यशाला आयोजित हों। 
विज्ञापन


इस दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधियों की सहभागिता भी होनी चाहिए। मंत्री अपने प्रभार वाले जिले में कार्यक्रमों में प्रतिभाग करें। वहीं, 21 जून को मुख्य समारोह सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों और 762 नगरीय निकायों में आयोजित किया जाए। समस्त 14 हजार वार्डों में योगाभ्यास कराएं। इसके अलावा 20 जून को नगर विकास, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग शिक्षण संस्थानों के साथ स्वच्छता अभियान चलाए। बच्चों को फल- मिष्ठान्न वितरण भी हो। पुलिस लाइंस, पीएसी वाहिनियों को मुख्य आयोजन से जोड़ा जाए। कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की पेट्रोलिंग हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed