फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: CBI searches bank locker of retired chief engineer in Gomti Riverfront scam

Lucknow News : गोमती रिवरफ्रंट घोटाले में सीबीआई ने सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता के बैंक लॉकर को खंगाला

Sat, 03 Jun 2023 12:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 03 Jun 2023 12:17 AM IST
सार

सीबीआई ने गोमती रिवरफ्रंट घोटाले की प्रारंभिक जांच दर्ज करने के बाद तमाम आरोपी इंजीनियरों, ठेकेदारों के ठिकानों पर जुलाई, 2021 में छापा मारा था। इस दौरान जुटाए गए सुबूतों के आधार पर 16 इंजीनियरों समेत 189 लोगों के खिलाफ दो जुलाई 2021 को मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Lucknow News: CBI searches bank locker of retired chief engineer in Gomti Riverfront scam
गोमती रिवरफ्रंट - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोमती रिवरफ्रंट घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता ओम वर्मा के बैंक लॉकर को शुक्रवार को खंगाला। सूत्रों के मुताबिक केनरा बैंक की लखनऊ के विकासनगर स्थित शाखा के लॉकर से लाखों रुपये के जेवरात और कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए है। बताते चलें कि बरेली में मुख्य अभियंता के पद पर तैनात रहे ओम वर्मा को सीबीआई ने बिना निविदा करोड़ों रुपये का सौंदर्यीकरण का काम देने का आरोपी बनाया था।

विज्ञापन


सीबीआई ने गोमती रिवरफ्रंट घोटाले की प्रारंभिक जांच दर्ज करने के बाद तमाम आरोपी इंजीनियरों, ठेकेदारों के ठिकानों पर जुलाई, 2021 में छापा मारा था। इस दौरान जुटाए गए सुबूतों के आधार पर 16 इंजीनियरों समेत 189 लोगों के खिलाफ दो जुलाई 2021 को मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में बरेली मंडल में तैनात रहे मुख्य अभियंता ओम वर्मा को भी आरोपी बनाया गया था। 
विज्ञापन


सीबीआई ने उनके लखनऊ के विकासनगर स्थित आवास पर भी छापा मारा था। जांच में सामने आया था कि उन्होंने रिवरफ्रंट के सौदर्यीकरण का 8.93 करोड़ रुपये का कार्य बिना निविदा प्रकाशित हुए बुलंदशहर की मेसर्स रावत एसोसिएट को सौंप दिया। यह कार्य 9.77 करोड़ रुपये व्यय होने के बावजूद पूरा नहीं हो सका। इस मामले में अधीक्षण अभियंता जीवन राम यादव और मुख्य अभियंता काजिम अली को भी सीबीआई ने आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed