{"_id":"63baf79711a979703253043c","slug":"lucknow-news-cbi-files-case-against-bank-manager-in-corruption-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने दर्ज किया बैंक मैनेजर के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने दर्ज किया बैंक मैनेजर के खिलाफ मुकदमा
Sun, 08 Jan 2023 10:34 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:34 PM IST
सार
बलिया जिले के कठौदा शाखा में तैनात अंशकालिक कर्मचारी भोला द्वारा लोन का भुगतान कराने के नाम पर फुलिया देवी से 12 हजार रुपये घूस की मांग की जा रही थी। इस पर भोला को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और उसे रंगे हाथ पकड़ा गया।
विज्ञापन
CBI
- फोटो : Social Media
विस्तार
सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के प्रबंधक मनीष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुदकमा मंजेश कुमार यादव की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इसके बाद मनीष और बैंक के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी भोला को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमांड की मांग की गई है।
विज्ञापन
सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए एफआइआर में मनीष के अलावा भोला को भी आरोपी बनाया गया है। शिकायत केआधार पर की गई छानबीन में जो मामला सामने आया है, उसके मुताबिक मंजेश की मां फुलिया देवी के नाम पर बैंक द्वारा 1.12 लाख रुपये का पशुपालन लोन स्वीकृत किया गया था, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
बलिया जिले के कठौदा शाखा में तैनात अंशकालिक कर्मचारी भोला द्वारा लोन का भुगतान कराने के नाम पर फुलिया देवी से 12 हजार रुपये घूस की मांग की जा रही थी। इस पर भोला को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और उसे रंगे हाथ पकड़ा गया। इस आधार पर मंजेश यादव ने मनीष कुमार और भोला को आरोपी बनाते हुए 5 जनवरी को सीबीआई में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर सीबीआई ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ नियमित एफआईआर दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों को रिमांड पर लेने के लिए सीबीआई कोर्ट में मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया है।
विज्ञापन