फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Case of grabbing land worth crores on four including the operator of Creators Hub, action on the

Lucknow News : क्रिएटर्स हब के संचालक सहित चार पर करोड़ों की जमीन हड़पने का केस, डीजीपी के आदेश पर कार्रवाई

Fri, 16 Jun 2023 10:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Jun 2023 10:10 AM IST
सार

पीड़ित कारोबारी गुंजीत कालरा ने डीजीपी से गुहार लगाई थी। एडीसीपी पूर्वी ने मामले की जांच की। शुरुआती जांच में आरोप सही पाये जाने के बाद केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Lucknow News: Case of grabbing land worth crores on four including the operator of Creators Hub, action on the
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विभूतिखंड इलाके के रोहतास प्रेसीडेंसियल में जाली दस्तावेज तैयार कर करोड़ों की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। जमीन हड़पने वालों में क्रिएटर्स हब के संचालक स्वदेश कुमार मल्ल व उनके तीन अन्य साथी हैं। पीड़ित कारोबारी गुंजीत कालरा ने डीजीपी से गुहार लगाई थी। एडीसीपी पूर्वी ने मामले की जांच की। शुरुआती जांच में आरोप सही पाये जाने के बाद केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बाजरखाला, ऐशबाग रोड पर कारोबारी गुंजीत कालरा का मकान है। गुंजीत के मुताबिक, 2017 में रोहतास प्रेसिडेंसियल में 12,500 वर्ग फीट का भूखंड (टीजीसी 4/4) बुक कराया था। सालभर बाद गुंजीत ने गोरखपुर के क्रियेटर्स हब निदेशक वैभव प्रताप सिंह को जमीन 1.90 लाख रुपये प्रति माह पर पांच साल के लिए किराये पर दी।
विज्ञापन


अनुबंध में तय हुआ था कि बिना पूर्व अनुमति के दूसरे व्यक्ति को कंपनी में निदेशक नहीं बनाया जाएगा। पर, वैभव ने विकासखंड के स्वदेश को कंपनी में निदेशक बना दिया और जमीन का इस्तेमाल मनमाने तरीके से करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवान फाइनेंस में रख दी गिरवी
गुंजीत के मुताबिक, पड़ताल में सामने आया कि रोहतास प्रोजेक्ट ने जमीन बेचने से पहले दीवान हाउसिंग फाइनेंस में गिरवी रखी थी। कुछ समय बाद दीवान हाउसिंग दूसरी कंपनी पीरामल कैपिटल लि. में समाहित हो गई। गुंजीत के मुताबिक दिसंबर, 2021 में नेशनल कंपनी ला ट्रिब्यूनल ने संपत्ति को बंधक मुक्त कर दिया।


इस पर संपत्ति को बेचने का अधिकार गुंजीत के पास आ गया। लेकिन हाउसिंग फर्म ने 27 जनवरी 2023 को संपत्ति को नीलाम कर दिया। इस दौरान स्वदेश ने फर्जी कागज तैयार कर मां वैष्णो इंफ्रा के नाम जमीन ले ली। इस फर्म में तन्मय मल्ल और बिंदू मल्ल को भी साझेदार दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed