फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Brijesh Pathak said, there is no tolerance in the investigation of pregnant women

Lucknow News : कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, गर्भवती महिलाओं की जांच में कोताही बर्दाश्त नहीं

Tue, 23 Aug 2022 07:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 23 Aug 2022 07:36 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच सुविधा को मुकम्मल किया जाएगा। पहली बार अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं की एंटी नेटल चेकअप (एएनसी) जरूर कराया जाए।

विज्ञापन
Lucknow News : Brijesh Pathak said, there is no tolerance in the investigation of pregnant women
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गर्भवती महिलाओं की जांच व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां से शिकायत आएगी, जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच सुविधा को मुकम्मल किया जाएगा। पहली बार अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं की एंटी नेटल चेकअप (एएनसी) जरूर कराया जाए। महिलाओं को यह भी समझाया जाए कि दोबारा अस्पताल आएं तो रिपोर्ट साथ लाएं। क्योंकि कई बार डॉक्टर की सलाह लेने के बाद महिलाएं सीधे घर चली जाती हैं। जांच नहीं कराती हैं। इसलिए महिलाओँ को डॉक्टर व कर्मचारी जांच के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला महिला अस्पताल, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव की सुविधा है। गर्भवती महिलाओं का मुफ्त इलाज होता है। ऐसे में गर्भावस्था में पहली बार अस्पताल आने वाली महिलाएं की खून व रेडियोलॉजी संबंधी जांचें जरूर कराई जाएं, जिससे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमार शिशु को मिले बेहतर इलाज
प्रदेश 92 अस्पतालों में एसएनसीयू हैं। वहीं 12 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 344 बेड एनआईसीयू की सुविधा हैं। इन अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञों की अनिवार्य रूप से व्यवस्था रखी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed