फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Bill made without electricity, four engineers including SE were removed

Lucknow News : बिजली जलाए बिना बना बिल, एसई समेत चार इंजीनियर हटाए गए, लेकिन...

Mon, 08 Jan 2024 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 Jan 2024 12:01 AM IST
सार

पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन ने बिजली कनेक्शन चालू किए बिना ही उपभोक्ता का बिल बनाए जाने पर लेसा सिस गोमती जोन प्रथम मंडल चार के अधीक्षण अभियंता समेत चार अभियंताओं को लखनऊ से हटा दिया है।

विज्ञापन
Lucknow News: Bill made without electricity, four engineers including SE were removed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने बिजली कनेक्शन चालू किए बिना ही उपभोक्ता का बिल बनाए जाने पर लेसा सिस गोमती जोन प्रथम मंडल चार के अधीक्षण अभियंता (एसई) समेत चार अभियंताओं को लखनऊ से हटा दिया है। इनमें एसई के अलावा सेस खंड दो के अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता शामिल हैं।

विज्ञापन


रविवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी भवानी सिंह खंगारौत ने तबादला आदेश जारी किए। एसई राम प्रीत प्रसाद को गोंडा वितरण मंडल की जिम्मेदारी एवं अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह राजपूत, उपखंड अधिकारी एफसीआई गुलरेज अली, अवर अभियंता एफसीआई शिव प्रसाद मिश्र को मुख्य अभियंता देवीपाटन जोन से संबद्ध किया गया है। इसके अतिरिक्त सेस खंड-चार से रहीमनगर के लिए एक्सईएन शोभित दीक्षित का तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय खंड की जिम्मेदारी पड़ोसी खंड महानगर के एक्सईएन उपेंद्र कुमार तिवारी को मिली है।
विज्ञापन


मीटर चला नहीं, 355 यूनिट का बन गया बिल
एफसीआई उपकेंद्र इलाके की रेवती देवी ने दो किलोवाट के कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन का आवेदन किया था। अवर अभियंता की ओर से भेजे गए कर्मचारियों ने रेवती देेवी के घर में सर्विस केबल खींच कर मीटर लगाने की रिपोर्ट तो दे दी, लेकिन सुविधा शुल्क नहीं मिलने के कारण केबल को करंट की लाइन से नहीं जोड़ा। यहीं नहीं इन कर्मियों ने बाबू से सांठगांठ कर बिना बिजली जले ही 355 यूनिट का बिल बनवा दिया। इसकी शिकायत चेयरमैन से हुई थी। इंजीनियरों पर तो कार्रवाई हो गई। पर, बाबू एवं आरोपी कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेसा के बिजली अभियंताओं की तैनाती में फेरबदल
नाम, वर्तमान तैनाती, नई तैनाती

चंद्र किशोर मिश्र, मंडल सात मंडल अयोध्या
धीरज यादव, एक्सईएन बिसवां सीतापुर गोमतीनगर खंड
सुबोध झा, एक्सईएन गोमतीनगर खंड परीक्षण खंड चार            
संजीव मिश्र, एक्सईएन ठाकुरगंज खंड बिसवां सीतापुर
अक्षय कुमार सिंह, एक्सईएन परीक्षण खंड चार रहीमनगर खंड
यादवेंद्र कुमार, एक्सईएन विश्वविद्यालय सेस खंड दो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed