फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Babu will be suspended in scam for compensation of crores

Lucknow News : करोड़ों के शुल्क भरपाई घपले में बाबू होगा निलंबित, डीडी के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश

Wed, 23 Nov 2022 10:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 23 Nov 2022 10:15 AM IST
सार

करोड़ों रुपये के शुल्क भरपाई का यह घपला वित्त वर्ष 2010-11 में रुड़की (उत्तराखंड) के एक संस्थान में हुआ था। इसमें प्रति विद्यार्थी 91,200 रुपये की भरपाई होनी थी लेकिन 2.30 लाख रुपये की दर से भुगतान किया गया।

विज्ञापन
Lucknow News: Babu will be suspended in scam for compensation of crores
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करोड़ों रुपये के शुल्क भरपाई घपले में समाज कल्याण विभाग का प्रधान सहायक धर्मेंद्र सिंह सस्पेंड किया जाएगा। शासन ने इस मामले में उप निदेशक मंजूश्री श्रीवास्तव के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई का फैसला किया है। इतना ही नहीं, तत्कालीन निदेशक मिश्री लाल पासवान समेत दो सेवानिवृत्त कार्मिकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 
यह घपला वित्त वर्ष 2010-11 में रुड़की (उत्तराखंड) के एक संस्थान में हुआ था। इसमें प्रति विद्यार्थी 91,200 रुपये की भरपाई होनी थी लेकिन 2.30 लाख रुपये की दर से भुगतान किया गया। एसआईटी ने अपनी जांच में विद्यार्थियों को भी फर्जी बताया है। कुल 7.95 करोड़ रुपये का गबन मिला। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार दूसरे राज्यों में पढ़ रहे यूपी के छात्रों के लिए भी शुल्क भरपाई की सुविधा देती है।
विज्ञापन


एसआईटी जांच में तत्कालीन योजना अधिकारी और वर्तमान में प्रयागराज की उप निदेशक मंजूश्री, तत्कालीन पटल सहायक और वर्तमान में प्रधान सहायक धर्मेंद्र सिंह, तत्कालीन अधीक्षक छात्रवृत्ति अनिल उपाध्याय और डीके गुप्ता को जिम्मेदार ठहराया गया है। इनमें अनिल उपाध्याय का निधन हो चुका है। जबकि डीके गुप्ता सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जांच में तत्कालीन निदेशक, समाज कल्याण मिश्री लाल पासवान को भी दोषी बताया गया है और वह भी अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके अलावा गुरुनानक एजुकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी भी दोषी मिले हैं। शासन ने धर्मेंद्र सिंह को निलंबित करने और संबंधित ट्रस्ट से गबन की राशि की रिकवरी के निर्देश भी दिए हैं। इस बारे में समाज कल्याण निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह के निलंबन का आदेश शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed