फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: B.Tech examinations will now be held in Lucknow University from February 6.

Lucknow News : लखनऊ विश्वविद्यालय में अब छह फरवरी से होंगी बीटेक की परीक्षाएं

Thu, 11 Jan 2024 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Jan 2024 09:23 PM IST
सार

जारी पाठ्यक्रम के मुताबिक, बीटेक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब छह फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेंगी। इसी तरह से बीटेक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेंगी।

विज्ञापन
Lucknow News: B.Tech examinations will now be held in Lucknow University from February 6.
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को सत्र 2023-24 के लिए विषम सेमेस्टर की परीक्षा के तहत कई कोर्सों के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। पाठ्यक्रमों का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जारी पाठ्यक्रम के मुताबिक, बीटेक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब छह फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेंगी। इसी तरह से बीटेक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेंगी।

विज्ञापन


परीक्षा विभाग की ओर से जिन अन्य कोर्सो के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है, उनमें बीएलएड, बीसीए, एमसीए व बीफार्मा के पहले, तीसरे एवं पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा कार्यक्रम शामिल हैं। संशोधित कार्यक्रम में बीसीए पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 जनवरी से 10 फरवरी तक चलेंगी। बीसीए तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 जनवरी से 9 फरवरी तक और बीसीए पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 जनवरी से 8 फरवरी तक चलेंगी। एमसीए तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 6 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेंगी। 
विज्ञापन


वहीं बीएलएड पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 जनवरी से शुरू होकर 2 फरवरी को समाप्त होंगी। इसी तरह से बीफार्मा पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 7 फरवरी 14 फरवरी तक और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 8 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेंगी। विवि के प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षार्थी वेबसाइट lkouniv.ac.in के एग्जामिनेशन कॉलम में जाकर विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। किसी तरह की समस्या होने पर परीक्षा विभाग में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed