{"_id":"6560e925d0c2ce7e160b6b97","slug":"lucknow-news-ats-in-search-of-passport-of-suspected-is-terrorist-wajihuddin-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : आईएस के संदिग्ध आतंकी वजीहुद्दीन के पासपोर्ट की तलाश में एटीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : आईएस के संदिग्ध आतंकी वजीहुद्दीन के पासपोर्ट की तलाश में एटीएस
Fri, 24 Nov 2023 11:49 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:49 PM IST
सार
लैपटॉप में कई ऐसे साफ्टवेयर भी मिले हैं, जिनके जरिए सीरिया में बैठे आईएस के हैंडलर्स से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर बाकी चार संदिग्ध आतंकियों को संभल लेकर गयी टीम ने कई मोबाइल और पेन ड्राइव बरामद की है।
विज्ञापन
यूपी एटीएस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी एटीएस ने आईएस के संदिग्ध आतंकी प्रोफेसर वजीहुद्दीन के पासपोर्ट की तलाश शुरू कर दी है। एटीएस की टीम ने अलीगढ़ में उसके ठिकानों पर छापे के दौरान एक लैपटॉप बरामद किया है, जिसमें जिहादी साहित्य होने की पुष्टि हुई है। लैपटॉप में कई ऐसे साफ्टवेयर भी मिले हैं, जिनके जरिए सीरिया में बैठे आईएस के हैंडलर्स से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर बाकी चार संदिग्ध आतंकियों को संभल लेकर गयी टीम ने कई मोबाइल और पेन ड्राइव बरामद की है।
विज्ञापन
दरअसल, एटीएस की जांच में सामने आया है कि प्रोफेसर वजीहुद्दीन आईएस के तमाम हैंडलर्स से जुड़ा था। आतंकी गतिविधियों को अमली जामा पहनाने के लिए उसके सीरिया जाने की आशंका जताई जा रही है। इसके लिए उसका पासपोर्ट तलाश जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किन देशों की यात्रा कर चुका है। सीरिया जाने के लिए उसने किस खाड़ी देश का रास्ता चुना था। फिलहाल वजीहुद्दीन एटीएस के सवालों का शातिराना अंदाज से जवाब दे रहा है। वह आईएस से अपने संपर्कों को सिरे से नकार रहा है।
विज्ञापन