फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news: Amritsars Pandey Shashibhushan Sheetanshu will be honored with Bharat Bharti samman

लखनऊ : भारत भारती से नवाजे जाएंगे अमृतसर के पांडेय शशिभूषण शीतांशु

Sat, 02 Oct 2021 05:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Oct 2021 05:25 AM IST
सार

हिन्दी संस्थान का सर्वोच्च सम्मान है भारत भारती। लखनऊ के डॉ. रामकठिन सिंह को मिलेगा लोहिया साहित्य सम्मान।

विज्ञापन
Lucknow news: Amritsars Pandey Shashibhushan Sheetanshu will be honored with Bharat Bharti samman
पांडेय शशिभूषण शीतांशु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर के रहने वाले साहित्यकार पांडेय शशिभूषण शीतांशु को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का सर्वोच्च भारत भारती पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्हें आठ लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। लखनऊ के डॉ. राम कठिन सिंह को लोहिया साहित्य सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। सम्मानस्वरूप उन्हें पांच लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के वर्ष 2020 के सम्मानों पर निर्णय लेने के लिए शुक्रवार को कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में पुरस्कार समिति की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से सम्मानों के लिए विद्वानों के नामों का चयन किया गया तथा वर्ष 2020 में प्रकाशित पुस्तकों पर भी फैसले लिए गए। सर्वोच्च भारत भारती सम्मान पांडेय शशि भूषण शीतांशु, अमृतसर को दिया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं लोहिया साहित्य सम्मान लखनऊ के डॉ. राम कठिन, हिन्दी गौरव सम्मान भगवान सिंह, गाजियाबाद, महात्मा गांधी साहित्य सम्मान डॉ. महेन्द्र मधुकर, मुजफ्फ रपुर(बिहार), पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान डॉ. देवेन्द्र दीपक, भोपाल, अवंतीबाई साहित्य सम्मान डॉ. सीतेश आलोक नोएडा, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान गुजरात प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, अहमदाबाद को प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक को सम्मानस्वरूप पांच-पांच लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। डॉ. रांगेय राघव पुरस्कार कृष्ण कुमार ‘कनक’, फिरोजाबाद को मिलेगा। विद्यावती कोकिल पुरस्कार दिव्या शुक्ला, लखनऊ को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिलेगा साहित्यभूषण सम्मान
-मो. मूसा खान (अशान्त बाराबंकी), बाराबंकी
-डॉ. शशि गोयल, आगरा
-डॉ. अरविन्द कुमार राम, प्रयागराज
-दयानन्द जड़िया ‘अबोध’, लखनऊ
-डॉ. मंजु शुक्ल, लखनऊ
-शिवाकान्त मिश्र ‘विद्रोही’, गोंडा
-प्रो. हरिमोहन, आगरा
-सुधीर विद्यार्थी, बरेली
-डॉ. सुधाकर मिश्र, ठाणे (महाराष्ट्र)
-धीरेंद्र वर्मा, लखनऊ
-डॉ. चंद्रपाल शर्मा, पिलखुवा
-डॉ. ओम प्रकाश शुक्ल ‘अमिय’, कानपुर
-केशव प्रसाद वाजपेयी, रायबरेली
-डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय ‘साहित्येंदु’, सुल्तानपुर
-बी.एल. गौड़, नयी दिल्ली
-डॉ. त्रिभुवननाथ शुक्ल, जबलपुर
-सतीश आर्य, गोण्डा
-रामकरन मिश्र सैलानी, बहराइच
-डॉ. तपेश्वरनाथ, भागलपुर
-हरीलाल ‘मिलन’, कानपुर
(प्रत्येक को ढाई लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।)

इन्हें मिलेंगे विविध पुरस्कार
लोक भूषण सम्मान से डॉ. जयप्रकाश मिश्र, वाराणसी, कला भूषण सम्मान से सुशील कुमार सिंह, लखनऊ, विद्या भूषण सम्मान से गिरीश्वर मिश्र, गाजियाबाद, विज्ञान भूषण सम्मान से डॉ. दुर्गादत्त ओझा, जोधपुर (राजस्थान), पत्रकारिता भूषण सम्मान रामबहादुर राय, नयी दिल्ली, प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण सम्मान पुष्पिता अवस्थी, नीदरलैंड्स, हिन्दी विदेश प्रसार सम्मान रेखा राजवंशी बंसल, सिडनी (ऑस्ट्रेलिया), बाल साहित्य भारती सम्मान डॉ. राकेश चक्र, मुरादाबाद तथा घमंडी लाल अग्रवाल, गुरुग्राम (हरियाणा) को मिलेगा। मधुलिमये साहित्य सम्मान डॉ. दिलीप सिंह, अमरकंटक, पं. श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान सुभाष चंदर, गाजियाबाद, विधि भूषण सम्मान सन्तोष खन्ना, दिल्ली को दिया जाएगा। प्रत्येक को ढाई-ढाई लाख रुपये दिए जाएंगे। मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान डॉ. गीता सिंह, आजमगढ़ तथा डॉ. रामकृष्ण, लखनऊ को दिया जाएगा, इन्हें एक-एक लाख रुपये मिलेंगे।

इन्हें मिलेंगे सौहार्द सम्मान
-रुनू शर्मा बरुवा, जोरहाट, असम (असमिया)
-डॉ. लक्ष्मीधर दाश, पुरी (ओड़िआ)
-अनीस अंसारी, लखनऊ (उर्दू)
-डॉ. धरणेन्द्र कुरकुरी, शिरसी, कर्नाटक (कन्नड़)
-महाराज कृष्ण संतोषी, जम्मू (कश्मीरी)
-डॉ. जशभाई नारणभाई पटेल, गांधीनगर, गुजरात (गुजराती)
-डॉ. भारत भूषण शर्मा, जम्मू (डोंगरी)
-डॉ. पी.आर. वासुदेवन ‘शेष’, चेन्नई (तमिल)
-डॉ. सुमन लता रुद्रावझला, हैदराबाद (तेलुगु)
-राकेश प्रेम (राकेश मेहरा), अमृतसर (पंजाबी)
-डॉ. केशव सिंह ‘प्रथमवीर’, पुणे (मराठी)
-प्रो. डी. तंकप्पन नायर, तिरुवनन्तपुरम् (मलयालम)
-प्रो. हरिदत्त शर्मा, प्रयागराज (संस्कृत)
-सुंदरदास, कानपुर (सिंधी)
 

पुस्तकों के लिए होंगे पुरस्कृत

पुरस्कार का नाम-विधा और पुस्तक-लेखक
तुलसी पुरस्कार-महाकाव्य-कुरुवंशी महान-विनोद शंकर शुक्ल ‘विनोद’ लखनऊ
जयशंकर-खंडकाव्य-सरयू-शतक-डॉ. सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी ‘पथिक’, लखनऊ
श्रीधर पाठक-कविता-गौरैया का ट्वीट-मोनिका, बरेली
निराला पुरस्कार-गीत/मुक्तक-पल-पल निखरे रूप-डॉ. स्वदेश मल्होत्रा ‘रश्मि’, अयोध्या
दुष्यंत कुमार पुरस्कार-गजल-हर क़िस्सा अधूरा है-राज कुमार सिंह, लखनऊ
महावीर प्रसाद द्विवेदी-निबंध- मनवा रे...!- ज्योत्स्ना प्रवाह, वाराणसी
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र -नाटक क्रांतिपथ और कालापानी-ललित सिंह पोखरिया, लखनऊ
प्रेमचंद पुरस्कार-उपन्यास-बल्लव-दिनेश प्रताप सिंह, प्रतापगढ़
यशपाल-कहानी-बनारस का एक दिन एवं अन्य कहानियां-डॉ. प्रदीप कुमार लखनऊ
रामचन्द्र शुक्ल-आलोचना-प्रसाद के नाटक: सृजन का द्वन्द्व-विनोद कुमार द्विवेदी
सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ पुरस्कार-यात्रा-वृतान्त-मेरे ईश-अशोक कुमार धमेंनियां ‘अशोक’, भोपाल
पाण्डेय बेचन शर्मा ‘उग्र’ पुरस्कार-आत्मकथा/ जीवनी-सरयूपार के युगपुरुष-डॉ. कृष्ण कुमार पाण्डेय, गोरखपुर
हरिशंकर परसाई पुरस्कार-व्यंग्य-व्हाट्सअप के पढ़े-लिखे-डॉ. आलोक पुराणिक, गाजियाबाद
मलिक मुहम्मद जायसी पुरस्कार-अवधी-चरनवां कै धूर-शिवपूजन शुक्ल, गोंडा
जगन्नाथदास रत्नाकर पुरस्कार-ब्रजभाषा-मोरछल-नवीन सी. चतुर्वेदी, मुम्बई
राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार-भोजपुरी-अरज निहोरा-प्रकाश उदय, वाराणसी
मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार-बुन्देली-बुन्देली काव्य कुंज-सुकदेव कुमार व्यास, झांसी
सूर पुरस्कार-बाल साहित्य-श्रीराम कथामृतम्-किरण सिंह, बलिया
कबीर पुरस्कार-राष्ट्रीय एकता एवं भावनात्मकता समन्वय सम्बन्धी साहित्य-हिन्दी कविता का आधुनिक परिदृश्य एवं राष्ट्रीय चेतना-डॉ. राधेश्याम मौर्य, प्रतापगढ़
सुब्रह्मण्य भारती पुरस्कार-साहित्यकारों द्वारा अन्य भारतीय भाषाओं से हिन्दी में अनूदित कृति पर-महाकवि कालिदास कृत मेघदूत-डॉ. चन्द्रभाल सुकुमार श्रीवास्तव, वाराणसी
बाबूराव विष्णु पराड़कर पुरस्कार-पत्रकारिता-सही भाषा सरल सम्पादन-आदर्श प्रकाश सिंह, लखनऊ
सरस्वती पुरस्कार-पत्रिकाओं-नूतन कहानिया (मासिक)-सुरेंद्र अग्निहोत्री, लखनऊ
भगवानदास पुरस्कार-धर्म/दर्शन-गीता सुधा संगम-रघोत्तम शुक्ल एवं शारदा शुक्ला, लखनऊ
हजारी प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार-संस्कृति-मन मानस में राम-प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, अमरकंटक (म.प्र.)
पं. रामनरेश त्रिपाठी पुरस्कार-लोक साहित्य विवेचन-कजली साहित्य का इतिहास-हीरालाल मिश्र ‘मधुकर’, वाराणसी
गिरिजादेवी पुरस्कार-ललितकला/संगीत-ठुमरी एवं कथक-विधि नागर, वाराणसी
बाबू श्याम सुन्दरदास पुरस्कार-शिक्षा-बौद्ध दर्शन एवं प्राचीन भारतीय शिक्षा पद्धति-डॉ. राजेश चन्द्र गुप्ता, गोरखपुर
सम्पूर्णानन्द पुरस्कार-प्रविधि-विज्ञान की नई दिशाएं-डॉ. दीपक कोहली, लखनऊ
बीरबल साहनी पुरस्कार-वनस्पति/प्राणिशास्त्र-पर्यावरण संरक्षण-योगेन्द्र शर्मा, लखनऊ
पं. सत्यनारायण शास्त्रा पुरस्कार-चिकित्सा विज्ञान-मिर्गी रोग: दवा एवं दायित्व-डॉ. अतुल अग्रवाल, लखनऊ
आचार्य नरेन्द्र देव पुरस्कार-इतिहास-इतिहास के आईने में आजमगढ़-प्रताप गोपेन्द्र यादव, आजमगढ़
डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुरस्कार-विधि तथा विधि शास्त्र-भारतीय कानून में महिलाओं के अधिकार-सत्या सिंह, लखनऊ
(प्रत्येक को 75 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे)

इन्हें भी पुस्तकों पर मिलेगा पुरस्कार
रवीन्द्रनाथ श्रीवास्तव ‘विमल’, अम्बेडकरनगर
डॉ. चन्द्रवीर जैन, फि रोजाबाद
रामकरण साहू ‘सजल’, बांदा
ज्ञानचंद मर्मज्ञ, बंगलौर
ओकप्रकाश यती, गौतमबुद्धनगर
बृजभूषण राय ‘वृज’, गोरखपुर
भोलानाथ कुशवाहा, मिर्जापुर
डॉ. उषा कनक पाठक, मिर्जापुर
मीनू त्रिपाठी, गौतमबुद्धनगर
डॉ. अरुणा दुबलिश, मेरठ
के.डी. सिंह, बांदा
केवल प्रसाद सत्यम, लखनऊ
डॉ. स्नेहलता पाठक, रायपुर
पवन कुमार सिंह, सुल्तानपुर
डॉ. कर्णपाल सिंह ‘निडर, हाथरस
गिरिजा शंकर दुबे ‘गिरिजेश’, लखनऊ
शिवम सिंह ‘शिवोहम’, जौनपुर
पद्मिनी श्वेता सिंह, सोनभद्र
डॉ. ऋचा शर्मा, महाराष्ट्र
डॉ. रामबहादुर मिश्र, बाराबंकी
डॉ. प्रमोद कुमार अग्रवाल, झाँसी
नरेन्द्र नाथ मिश्र, वाराणसी
डॉ. राकेश पाण्डेय, नोएडा
राजीव श्रीवास्तव, सोनभद्र
डॉ. दयाशंकर त्रिपाठी, वाराणसी
संदीप कुमार तिवारी, संतरविदास नगर
डॉ. शान्ति चौधरी, प्रयागराज
डॉ. अजय सिंह कुशवाहा, झांसी
प्रो. हरिशंकर उपाध्याय, प्रयागराज
राहुल शिवाय, बिहार
डॉ. निधि अग्रवाल, झांसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed