{"_id":"63189b41a04f30539b533f5f","slug":"lucknow-news-akhilesh-yadav-said-strictness-on-law-and-order-only-in-chief-minister-s-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव ने कहा : सिर्फ सीएम के बयान में है कानून व्यवस्था पर सख्ती, भाजपा राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव ने कहा : सिर्फ सीएम के बयान में है कानून व्यवस्था पर सख्ती, भाजपा राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला
Wed, 07 Sep 2022 07:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Sep 2022 07:53 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हालात पिछले पांच सालों से भी ज्यादा बिगड़े हैं। भाजपा सरकार में बहन.बेटियां सुरक्षित नहीं है। किसान.नौजवान शोषण के शिकार हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बयानों में चाहे जितनी सख्ती दिखाएं, लेकिन हकीकत में कानून व्यवस्था की स्थिति न सुधरी है और न ही भविश्य में सुधरने की उम्मीद है। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भाजपाराज में तमाम फायदे सिर्फ पूंजीपतियों को ही मिले हैं।
विज्ञापन
उन्होेंने कहा कि भाजपा सरकार में हालात पिछले पांच सालों से भी ज्यादा बिगड़े हैं। भाजपा सरकार में बहन.बेटियां सुरक्षित नहीं है। किसान.नौजवान शोषण के शिकार हैं। गाजियाबाद के मोदीनगर में दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार को आरोपी ने कोर्ट में ही जान से मारने की धमकी दी। भयभीत छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है। अब स्थिति य ह हैकि भाजपा के नेताओं पर ही तमाम उंगलियां उठने लगी है। पुलिस थानों में हाथापाई पुलिस वालों के बीच हो रही है।
विज्ञापन
चौरी चौरा से भाजपा विधायक अपनी ही जान और सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। सीएम के गृहजनपद में ये हालात शर्मनाक है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि लगता है भाजपाइयों के लालच के लिए भ्रष्टाचार का रुपया कम पड़ गया है तभी तो वे रंगदारी के साथ.साथ चंदा चोरी, कीमती सामानों की चोरी से भी रुपये कमा रहे है। बरेली में भाजपा आईटी सेल मंडल प्रमुख को चोरी, रंगदारी केस में जेल भेजा गया है। भाजपा सिर्फ सत्ता के मद में नैतिक मूल्यों को ध्वस्त करने पर तुली हुई है।
विज्ञापन
उद्योगपतियों को फायदा दे रही है सरकार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि सरकार रेलवे की जमीन को रेवड़ी की तरह क्यों बांट रही है? सरकार ने रेलवे की भूमि नीति में संशोधन को मंजूरी दी है। भूमि को लीज पर देने की अवधि बढा दी गई है। इसे पांच साल से बढ़ाकर 35 साल की गई है, जिसका सीधा लाभ केवल बड़े उद्योगपतियों को होगा।
एसआरएस यादव को दी गई श्रद्धांजलि
सपा कार्यालय में पार्टी केपूर्व एमएलसी एसआरएस यादव की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एसआरएस यादव पार्टी के प्रति पूरी तरह से समर्पण रहे। पार्टी के कार्यालय प्रबधन से लेकर कार्यकर्ताओँ के उत्साहवर्धन में निरंतर लगे रहे। इस दौरान राजेन्द्र चौधरी, अरविंद कुमार सिंह, सुधीश कुमार, विकास यादव, चौधरी चंद्रपाल सिंह, डॉ राजेन्द्र पारासर, डॉ. हश्चिन्द्र यादव, राधेश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।