फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Luxury car market grows in the state, with a 36% increase in sales; individuals aged 25 to 50 are the larg

यूपी: प्रदेश में लग्जरी कारों का बाजार बढ़ा, बिक्री में 36% की वृद्धि; 25 से 50 वर्ष के युवा सबसे बड़े ग्राहक

Sat, 17 Oct 2026 12:00 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 17 Oct 2026 12:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लग्जरी कारों की बिक्री में एक साल में 36 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। 25 से 50 वर्ष के युवा सबसे बड़े ग्राहक हैं। लखनऊ, नोएडा और कानपुर प्रमुख बाजार बन रहे हैं। इलेक्ट्रिक लग्जरी कारों की मांग भी बढ़ रही है। मिनी कूपर ऑक्सफोर्ड एडिशन की कीमत 55.50 लाख रुपये है।

विज्ञापन
UP: Luxury car market grows in the state, with a 36% increase in sales; individuals aged 25 to 50 are the larg
फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश महंगी और लग्जरी कारों के बड़े बाजार के रूप में उभरा है। इस श्रेणी में प्रदेश देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है। बढ़ती औद्योगिक गतिविधियां, युवाओं को मिल रहे बेहतर वेतन पैकेज, एक्सप्रेसवे का विस्तार और खर्च करने की बदलती प्रवृत्ति को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है। कोरोना महामारी के बाद लोगों में लाइफस्टाइल बेहतर बनाने और प्रीमियम सुविधाओं पर खर्च करने का रुझान बढ़ा है।

विज्ञापन


बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष हरदीप सिंह ब्रार ने शुक्रवार को फैजाबाद रोड स्थित स्पीड वैगन शोरूम में मिनी कूपर ऑक्सफोर्ड एडिशन के राष्ट्रीय लॉन्च के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में बीएमडब्ल्यू की बिक्री में एक साल के दौरान 36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह प्रदेश में लग्जरी कारों की बढ़ती मांग का संकेत है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

25 से 50 वर्ष के युवा सबसे बड़े ग्राहक

ब्रार के मुताबिक, 25 से 50 वर्ष की आयु के लोग लग्जरी कारों के सबसे बड़े ग्राहक हैं। वैश्विक बाजारों से बढ़ते जुड़ाव, बेहतर आय और जीवनशैली को उन्नत बनाने की चाह के कारण युवा महंगी कारों पर खर्च कर रहे हैं। पहले जहां लोग बचत को अधिक प्राथमिकता देते थे, वहीं अब अपनी जरूरतों और सुविधाओं के लिए आय का बड़ा हिस्सा खर्च करने की प्रवृत्ति बढ़ी है।

उन्होंने बताया कि कंपनी के ग्राहक आधार में करीब 60 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो पहली बार लग्जरी कार खरीद रहे हैं या सामान्य कारों से प्रीमियम श्रेणी में आ रहे हैं। वहीं, लगभग 20 प्रतिशत ग्राहक पहले से कंपनी की कारें इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रदेश में बीएमडब्ल्यू सात सीरीज जैसी महंगी कारों के भी ग्राहक हैं।

 

विज्ञापन

लखनऊ, नोएडा और कानपुर प्रमुख बाजार

उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा प्रीमियम कारों के प्रमुख बाजार बनकर उभरे हैं। औद्योगिक और कारोबारी गतिविधियों के विस्तार के साथ इन शहरों में महंगी गाड़ियों की मांग बढ़ रही है। एक्सप्रेसवे और बेहतर सड़क संपर्क भी लग्जरी कारों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने वाले कारकों में शामिल हैं। ब्रार ने कहा कि कंपनी का ध्यान केवल बिक्री बढ़ाने पर नहीं, बल्कि ग्राहकों के अनुभव और ब्रांड के साथ उनके जुड़ाव को मजबूत करने पर भी है।

 

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक लग्जरी कारों की मांग में उछाल

प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। ब्रार के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहनों पर सड़क कर और पंजीकरण शुल्क में 100 प्रतिशत छूट तथा प्रमुख शहरों और राजमार्गों पर 2,316 चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता से ग्राहकों का भरोसा बढ़ा है।

55.50 लाख रुपये है मिनी कूपर ऑक्सफोर्ड एडिशन की कीमत

लखनऊ में मिनी कूपर ऑक्सफोर्ड एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 55.50 लाख रुपये है। यह कार इंडिगो सनसेट ब्लू और चिली रेड रंगों में उपलब्ध है। इसके राष्ट्रीय लॉन्च के साथ कंपनी प्रीमियम कार बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed