फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh Yadav said, it is sad not to make road safety arrangements

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, सड़क सुरक्षा व्यवस्था न करना दुखद, सभी बड़े नेता करेंगे जिलों का भ्रमण

Mon, 19 Dec 2022 10:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 19 Dec 2022 10:23 PM IST
सार

सपा ने जनता से जुड़े रहने के लिए नई रणनीति अपनाई है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेता प्रदेश मुख्यालय के बजाय ज्यादातर वक्त जिलों में बिताएंगे। वे अलग-अलग जिलों में जाकर वहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। उनके बीच समन्वय बढ़ाने के साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय करने का संदेश देंगे।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh Yadav said, it is sad not to make road safety arrangements
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण दुर्घटना की आशंका है। इसके बावजूद सड़क सुरक्षा व्यवस्था न किया जाना बेहद दु:खद है। उन्होंने कहा कि सोमवार को कई स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुई। इसमें कई लोगों की मौत हो गई और तमाम लोग घायल हुए हैं। ये सभी घटनाएं भाजपा सरकार की अनदेखी का कारण है।

विज्ञापन


सोमवार को जारी बयान में अखिलेश ने कहा कि ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो बसें टकराई। इसमें तीन की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए। उन्होंने सभी घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से लैस डायल 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू की थी। कानून व्यवस्था के लिए यूपी डायल 100 पुलिस व्यवस्था की थी, जिसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने मुख्यालय के बजाय जिलों पर बढ़ाया फोकस
सपा ने जनता से जुड़े रहने के लिए नई रणनीति अपनाई है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेता प्रदेश मुख्यालय के बजाय ज्यादातर वक्त जिलों में बिताएंगे। वे अलग-अलग जिलों में जाकर वहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। उनके बीच समन्वय बढ़ाने के साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय करने का संदेश देंगे।

सपा ने नगर निकाय के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी भी तैयार की जा रही है। मैनपुरी के लोगों के बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पहुंचने का भरपूर फायदा मिला है। ऐसे में पार्टी ने तय किया है कि जनता से जुड़े नेता प्रदेश मुख्यालय के बजाय जिलों में ज्यादा वक्त बिताएंगे। इसी रणनीति के तहत अखिलेश यादव ने विभिन्न जिलों के भ्रमण का कार्यक्रम तैयार किया है। इटावा और मैनपुरी के बाद सोमवार को वह कानपुर पहुंचे। इसके बाद उनका झांसी जाने का कार्यक्रम है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव हर माह कम से कम 10 जिलों का भ्रमण करेंगे। इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित अन्य नेताओं का भी कार्यक्रम लगाया जाएगा। पार्टी की कोशिश है कि माह में कम से कम दो दिन हर जिले में कोई न कोई राष्ट्रीय अथवा प्रांतीय नेता मौजूद रहे। इससे जिले के वरिष्ठ नेता प्रदेश मुख्यालय में भीड़ लगाने के बजाय जनता के बीच रहेंगे।


निकाय चुनाव की बनाएंगे रणनीति
जिले के भ्रमण के दौरान जिला मुख्यालय के साथ ही अन्य नगर पंचायतों व नगर पालिका परिषदों में वरिष्ठ नेताओं का कार्यक्रम लगाया जाएगा। यहां होने वाली जनसभाओं में पार्टी की नीतियों से वाकिफ कराया जाएगा। नगर के नेताओं व कार्यक्रताओं के बीच समन्वय बढ़ाया जाएगा। जहां चुनाव के लिहाज से गुटबाजी भारी पड़ती नजर आएगी, वहां प्रदेश मुख्यालय से भेजे जाने वाले वरिष्ठ नेता स्थानीय नेताओं के साथ मिल बैठकर समझौता भी कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed