फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh Yadav said - ED, CBI and Income Tax are organizations of BJP

Lucknow News : अखिलेश यादव बोले- ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स भाजपा के ही संगठन

Thu, 05 Oct 2023 09:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 05 Oct 2023 09:28 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि देश की सौ करोड़ जनता भाजपा के खिलाफ है। भाजपा डरी हुई है इसीलिए विपक्षी नेताओं को फर्जी केसों में फंसा रही है। भाजपा जिससे घबराती है, उसे झूठे मामले में फंसा कर गिरफ्तार करती है।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh Yadav said - ED, CBI and Income Tax are organizations of BJP
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि देश की सौ करोड़ जनता भाजपा के खिलाफ है। भाजपा डरी हुई है इसीलिए विपक्षी नेताओं को फर्जी केसों में फंसा रही है। भाजपा जिससे घबराती है, उसे झूठे मामले में फंसा कर गिरफ्तार करती है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स तथा अन्य सरकारी संस्थाएं भाजपा के प्रकोष्ठ हैं और उनके संगठन का हिस्सा हैं। पहले पत्रकारों के घरों पर छापेमारी की गई और और अब आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के घर छापेमारी और गिरफ्तारी हुई। यह सब भाजपा के कहने पर हो रहा है।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ में समाजवादी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता पार्टी के विचारों और कार्यक्रमों को लेकर गांव-गांव, घर-घर जाएंगे और भाजपा को हराने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। इंडिया गठबंधन इस बार लोकसभा चुनाव में पीडीए के साथ मिलकर भाजपा को हराएगा।
विज्ञापन


मीडिया से रूबरू अखिलेश ने देवरिया कांड के लिए सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अगर समय पर कार्रवाई की होती तो छह लोगों की हत्याएं नहीं होती। आरोप लगाया कि भाजपा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के बजाय घटना से लाभ लेना चाहती है। मांग की कि सरकार उच्च स्तरीय जांच कराकर मामले में जिम्मेदार सभी के खिलाफ कार्रवाई करे और बर्खास्त करे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल देवरिया जाएगा तो दोनों परिवारों से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। गड्ढामुक्त के नाम पर आवंटित बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। लाखों करोड़ के एमओयू का दावा किया गया लेकिन कहीं पर भी कोई फैक्ट्री नहीं लगी। किसानों के धान खरीद की कोई तैयारी नहीं है। लोग सरकारी अस्पतालों में जाने से डरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed