{"_id":"63e3d31e908036174301129b","slug":"lucknow-news-akhilesh-yadav-said-bjp-is-looting-public-s-hard-earned-money-in-the-name-of-summit-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, समिट के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई लुटा रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, समिट के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई लुटा रही भाजपा
Wed, 08 Feb 2023 10:22 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Feb 2023 10:22 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष ने एक बयान में क हा कि 20 लाख करोड़ इन्वेस्टमेंट समिट में लाए जाने की चर्चा है। पहले भी भाजपा सरकार ने डिफेंस एक्सपो के नाम पर बुंदेलखंड में मिसाइल और बम बनाने की बात कहीं थी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार जनता को राहत देने के बजाय उसे भटकाने के लिए रोज नए नए मुद्दों की तलाश में माहिर है। इन दिनों भाजपा सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 के कार्यक्रमों को लेकर जनता की गाढ़ी कमाई दोनों हाथों से लुटा रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने एक बयान में क हा कि 20 लाख करोड़ इन्वेस्टमेंट समिट में लाए जाने की चर्चा है। पहले भी भाजपा सरकार ने डिफेंस एक्सपो के नाम पर बुंदेलखंड में मिसाइल और बम बनाने की बात कहीं थी। अभी तक वह धरातल पर नहीं उतरे। भाजपा बताए कितने बेरोजगारों को रोजगार दे पाई?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को लुभाने और जनता को चकाचौंध से भ्रमित करने पर करोड़ों का अपव्यय किया जा रहा है। विज्ञापन, सजावट, खानपान और स्वागत सत्कार के तमाम खर्च जोड़ लिए जाए तो शायद उतना तो निवेश भी नहीं आने वाला ह,ै जितना निवेशक समिट में खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी खर्च पर पार्कों में, डिवाइडरों पर और सड़कों के किनारे मौसमी फूल खिल रहे हैं। लखनऊ में दिखावटी सजावट में पूरी सरकार के अधिकारी रात दिन जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा, हकीकत में निवेश के नाम पर राज्य के साथ धोखा है।
विज्ञापन