{"_id":"65280bce52860cf3d50015c5","slug":"lucknow-news-akhilesh-yadav-fierce-on-bjp-lda-and-government-cannot-hide-their-corruption-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : भाजपा पर जमकर बरसे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, एलडीए और सरकार अपना भ्रष्टाचार छिपा नहीं सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : भाजपा पर जमकर बरसे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, एलडीए और सरकार अपना भ्रष्टाचार छिपा नहीं सकते
Thu, 12 Oct 2023 08:38 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 12 Oct 2023 08:38 PM IST
सार
लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र में जयप्रकाश की प्रतिमा को ढकने पर सवाल उठाते हुए कहा कि पालीथीन से लपेट देना, टीन शेड लगा देने और गेट पर ताला लगाने के पीछे उनकी क्या नियत थी। क्या छुपाना चाहते थे?
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ राममनोहर लोहिया पार्क में लोहिया जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देने के बाद भाजपा पर जमकर हमला बोला। लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र में जयप्रकाश की प्रतिमा को ढकने पर सवाल उठाते हुए कहा कि पालीथीन से लपेट देना, टीन शेड लगा देने और गेट पर ताला लगाने के पीछे उनकी क्या नियत थी। क्या छुपाना चाहते थे? अखिलेश ने कहा कि गोमती रिवरफ्रंट और समाजवादी म्यूजियम को एलडीए और भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। इनमें जनता का पैसा लगा है। दोनों अपना भ्रष्टाचार छिपा नहीं सकते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जेपीएनआईसी में लोकनायक का म्यूजियम है। समाजवाद का संग्रहालय है। सपा संग्रहालय को नष्ट कर दिया। आखिर क्या कारण है कि एलडीए और सरकार उस म्यूजियम को बंद कर रही है। जेपी की जिंदगी से जुड़ी सामग्री उसमें सहेजी गई है। अगर नीयत साफ होती तो जेपी को पालीथीन से नहीं ढकते। सरकार और एलडीए अपना भ्रष्टाचार और नाकामी छिपा रहे हैं। जेपी सेंटर का गेट फांदने पर एफआईआर के सवाल पर सपा प्रमुख ने मीडिया से कहा कि केवल हमने ही गेट नहीं फांदा। आप ने भी फांदा। एफआईआर हम पर होगी तो आप पर भी होगी।
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने गोमतीनगर लखनऊ स्थित डॉ राममनोहर लोहिया पार्क में लोहिया जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। 56वीं पुण्यतिथि पर रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लोहिया जी की विचारधारा हमेशा प्रासंगिक रहेगी। सामाजिक अन्याय और विषमता के विरूद्ध उनकी ‘सप्तक्रांति‘ की अवधारणा को अपनाते हुए समाजवादी पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उनके साथ महासचिव शिवपाल सिंह यादव, रामगोविन्द चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
सर्वेंट डिप्टी चीफ मिनिस्टर का जवाब नहीं देता
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक पर तंज कसते हुए कहा कि अस्पतालों का सत्यानाश कर दिया। लोहिया अस्पताल या किसी भी सरकारी अस्पताल चले जाइए। एक भी गरीब का इलाज नहीं हो रहा है। बोले कि रसूलाबाद जाकर देखेंगे कि सपा सरकार में सीएचसी में लगी लिफ्ट चलती है या नहीं। उन्होंने कहा कि हम लोग सर्वेंट डिप्टी चीफ मिनिस्टर का जवाब नहीं देते। इसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री हैं।
अवधेश वर्मा सपा में शामिल
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक और शाहजहांपुर के मजबूत नेता अवधेश कुमार वर्मा सपा में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह शाजजहांपुर में सपा के कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
गठबंधन में सीटें बड़ा मुद्दा नहीं
इंडिया गठबंन पर अखिलेश यादव ने कहा कि जब साथ आने की बात हो गई, गठबंधन की बात हो गई तो सीटों का भी कोई बड़ा मसला हीं है। भाजपा को घबराहट है कि उसका सफाया होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतांत्रिक मूल्यों को चोट पहुंचाई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए और इंडिया गठबंधन भाजपा का सफाया कर देगा।