फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh Yadav came in support of Rahul Gandhi, attacked BJP by tweeting

Lucknow News : राहुल गांधी के समर्थन में आए अखिलेश यादव, ट्वीट कर भाजपा पर बोला हमला

Thu, 23 Mar 2023 09:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 23 Mar 2023 09:50 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करने से साफ इनकार कर चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को सपा ही मात दे सकती है। ऐसे में दूसरे दलों को सोचना है कि उन्हें क्या करना है?

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh Yadav came in support of Rahul Gandhi, attacked BJP by tweeting
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का नेतृत्व भले अस्वीकार कर रहे हों, लेकिन राहुल गांधी को हुई सजा के मामले में उनके साथ हैं। राहुल गांधी के बहाने सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह विपक्ष की ताकत से डर गई है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करने से साफ इनकार कर चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को सपा ही मात दे सकती है। ऐसे में दूसरे दलों को सोचना है कि उन्हें क्या करना है? वह गैर कांग्रेसी नेताओँ के साथ लगातार गलबहियां करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद सपा अध्यक्ष ने तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने ट्वीट किया कि देश की मानहानि, जनता की मानहानि, सौहार्द की मानहानि, संविधान की मानहानि, अर्थव्यवस्था की मानहानि सहित भाजपा पर न जाने कितने मानहानि के मुकदमे होने चाहिए। विपक्ष को नगण्य मुकदमों में फंसाकर अपना राजनीतिक भविष्य तलाशने वाली भाजपा विपक्ष की ताकत से डर गई है। उन्होंने अपने ट्वीट को राहुल गांधी को टैग भी किया है। उनके इस ट्वीट को भविष्य की सियासत में विपक्षी एकजुटता के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed