{"_id":"63a1f98748d2416fb071afc7","slug":"lucknow-news-akhilesh-yadav-accused-of-mismanagement-said-people-are-chilling-administration-became-insen","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश यादव ने बदइंतजामी का लगाया आरोप, बोले- ठिठुर रहे लोग, प्रशासन बना संवेदनहीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश यादव ने बदइंतजामी का लगाया आरोप, बोले- ठिठुर रहे लोग, प्रशासन बना संवेदनहीन
Tue, 20 Dec 2022 11:36 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:36 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि न अलाव जलाने की व्यवस्था हुई और न ही गरीबों को समय से कंबल बांटने का काम शुरू हुआ। जब लोग ठिठुरने लगे हैं तब कंबल खरीद का आदेश जारी हो रहा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि सर्दी तेज होने के बाद भी लोगों को राहत देने के लिए प्रदेश में कोई इंतजाम नहीं किया गया है। प्रशासन संवेदनहीन बना है। बस व रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर रात में लोग ठिठुर रहे हैं। लोग बिना किसी आश्रय के ठंड में रात बिताने को विवश हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि न अलाव जलाने की व्यवस्था हुई और न ही गरीबों को समय से कंबल बांटने का काम शुरू हुआ। जब लोग ठिठुरने लगे हैं तब कंबल खरीद का आदेश जारी हो रहा है। यह खरीद कब होगी और इसमें कंबलों की गुणवत्ता का क्या होगी, कुछ नहीं कहा जा सकता। राजधानी लखनऊ में नगर निगम और कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने चंद रैनबसेरा खोल दिए हैं, लेकिन इनमें गिनी चुनी संख्या में ही लोग आश्रय ले सकते हैं। अस्पतालों में बड़ी संख्या में तीमारदार खुले में रात बिताने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
कल रायबरेली जाएगा प्रतिनिधि
सपा का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 22 दिसंबर को रायबरेली जाएगा। वहां रतापुर चौराहे स्थित सुरेश यादव का ढाबा ढहाए जाने की जांच करेगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सचेतक डॉ. मनोज पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह, अतुल प्रधान, पंकज मलिक, श्याम सुंदर भारती, राहुल लोधी, आरपी यादव व वीरेंद्र यादव शामिल होंगे।
विज्ञापन