{"_id":"65a568f494b37fbbec0f9677","slug":"lucknow-news-akhilesh-said-people-of-rss-ideology-should-be-appointed-on-every-post-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश बोले, आरएसएस की विचारधारा वाले लोग हर पद पर बैठ गए हैं भाजपा की डबल इंजन सरकार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश बोले, आरएसएस की विचारधारा वाले लोग हर पद पर बैठ गए हैं भाजपा की डबल इंजन सरकार में
Mon, 15 Jan 2024 11:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:10 PM IST
सार
कहा कि चीफ आफ द आर्मी स्टाफ ने कहा है कि 2027 तक एक लाख फौजियों की कमी हो जाएगी। भाजपा अग्निवीर योजना लाकर नौजवानों का भविष्य खराब कर दिया है। चीन हमारी सीमाओं के अंदर आ रहा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज सवाल संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में आरएसएस की विचारधारा वाले लोग हर पद पर बैठ गए हैं। जो सरकार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने पर तुली हो उससे कैसे लड़ाई लड़ी जाय, यह सोचने का विषय है। जो राजनीतिक दल और लोग संविधान और लोकतंत्र को बचाना चाहते है, हम उन्हीं के साथ हैं। इंडिया गठबंधन के साथ पीडीए इस बार भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त देने जा रहा है।
विज्ञापन
एक मीडिया कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि चीफ आफ द आर्मी स्टाफ ने कहा है कि 2027 तक एक लाख फौजियों की कमी हो जाएगी। भाजपा अग्निवीर योजना लाकर नौजवानों का भविष्य खराब कर दिया है। चीन हमारी सीमाओं के अंदर आ रहा है। हमारी सीमाएं असुरक्षित है और वही हमारे बाजार पर भी कब्जा कर रहा है। चीन से इस तरह दो तरह से खतरा है। यूपी को केंद्र सरकार के बजट का एक्सप्रेस-वे नहीं मिला। समाजवादी सरकार में जो बिजली घर लगना शुरू हुए थे, उनको मदद मिल जाती तो सस्ती बिजली मिलती। जनता को महंगा बिजली बिल नहीं देना पड़ता।
विज्ञापन
मायावती को दी जन्मदिन की बधाई
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के जरिये बसपा सुप्रीमो मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनके दीर्घायु होने की कामना की।
मुनव्वर राना के निधन पर अखिलेश ने जताया शोक
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उर्दू के मशहूर शायर मुनव्वर राना के निधन पर गहरा शोक जताया है। अखिलेश यादव ने सोमवार को लालकुआं, लखनऊ स्थित उनके आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुनव्वर राना उर्दू के जाने माने शायर थे। वे अपनी बात बहुत ही बेबाकी से रखते थे। मां पर उनकी शायरी हमेशा याद रखी जाएगी। मुनव्वर राना के निधन से हम सभी दुखी है। मुनव्वर राना की शायरी को याद करते हुए कहा- ‘तो अब इस गांव से रिश्ता हमारा खत्म होता है, फिर आंखे खोल ली जाएं कि सपना खत्म होता है।''
विज्ञापन