{"_id":"655e3737eb338985ec096643","slug":"lucknow-news-ai-will-be-used-in-kgmu-s-nursing-recruitment-exam-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : केजीएमयू की नर्सिंग भर्ती परीक्षा में किया जाएगा एआई का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : केजीएमयू की नर्सिंग भर्ती परीक्षा में किया जाएगा एआई का इस्तेमाल
Wed, 22 Nov 2023 10:45 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:45 PM IST
सार
केजीएमयू कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि परीक्षा के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश पत्र पर लगी फोटो से अभ्यर्थी के मिलान के लिए एआई का सहारा लिया जाएगा। इसके साथ ही अंगूठे के निशान से भी पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
केजीएमयू
- फोटो : amar ujala
विस्तार
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में 26 नवंबर को होने वाली नर्सिंग भर्ती परीक्षा को लेकर तीन स्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसमें न सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा बल्कि एसटीएफ भी सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन
केजीएमयू कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि परीक्षा के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश पत्र पर लगी फोटो से अभ्यर्थी के मिलान के लिए एआई का सहारा लिया जाएगा। इसके साथ ही अंगूठे के निशान से भी पहचान की जाएगी। परीक्षा के लिए 300 से अधिक ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। सभी केंद्रों पर लाइव सीसीटीवी कवरेज होगी।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए कौन सा ऑब्जर्वर कहां पहुंचेगा, इसकी जानकारी भी अचानक दी जाएगी। पेपर देने की जिम्मेदारी अलग संस्था को दी गई है। किसी गड़बड़ी की आशंका को खत्म करने का पूरा प्रयास किया गया है। कुलपति ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी केजीएमयू की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
पांच परीक्षा केंद्रों पर होनी है परीक्षा
1200 नर्सिंग ऑफिसरों के पदों पर भर्ती के लिए लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, प्रयागराज और नोएडा में कुल 134 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच होगी। परीक्षा के लिए 65 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी पेन, पेंसिल वगैरह नहीं ले जा सकेंगे। जूते, जैकेट आदि पहनकर आने पर भी रोक लगाई गई है।