फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: After the child, mother also died in a road accident, father in serious condition, was hit by a

Lucknow News : सड़क हादसे में बच्चे के बाद मां की भी मौत, पिता गंभीर, तेज रफ्तार कार ने मारी थी टक्कर

Mon, 18 Mar 2024 10:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 18 Mar 2024 10:09 PM IST
सार

आईआईएम रोड पर जैकब हॉस्पिटल के पास रविवार रात सीतापुर के महमूदाबाद निवासी दिनेश कुमार, पत्नी रमा देवी व बेटा विकास (11) अपनी पान की गुमटी के पास खड़े थे। तभी घैला की ओर से तेज रफ्तार में आई कार ने गुमटी में टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन
Lucknow News: After the child, mother also died in a road accident, father in serious condition, was hit by a
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईएम रोड पर जैकब हॉस्पिटल के पास हुए सड़क हादसे में विकास (11) की मौत के बाद उसकी मां रमा देवी (40) ने भी सोमवार को ट्राॅमा सेंटर में दम तोड़ दिया। जबकि उसके पिता दिनेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


आईआईएम रोड पर जैकब हॉस्पिटल के पास रविवार रात सीतापुर के महमूदाबाद निवासी दिनेश कुमार, पत्नी रमा देवी व बेटा विकास (11) अपनी पान की गुमटी के पास खड़े थे। तभी घैला की ओर से तेज रफ्तार में आई कार ने गुमटी में टक्कर मार दी थी। हादसे में विकास की मौके पर ही मौत हो गई थी। दिनेश और रमा देवा को पुलिस ने ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया था। जहां देर रात रमा देवी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी चालक धीरेंद्र निवासी एल्डिको ग्रीन मड़ियांव को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


सोमवार को दिनेश के भाई प्रवेश ने चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हादसे के समय धीरेंद्र नशे में धुत था। इसी के चलते कार से नियंत्रण खो गया था और वो गुमटी से टकरा गई थी। धीरेंद्र सूदखोरी का काम करता है। डीसीपी नॉर्थ एआर शंकर ने बताया कि क्षेत्र में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed