{"_id":"64ff3cc4d659f6d14705b3c5","slug":"lucknow-news-39-review-officers-of-the-secretariat-became-section-officers-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सचिवालय के 39 समीक्षा अधिकारी बने अनुभाग अधिकारी, कई पदोन्नति के बाद उसी विभाग में तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सचिवालय के 39 समीक्षा अधिकारी बने अनुभाग अधिकारी, कई पदोन्नति के बाद उसी विभाग में तैनात
Mon, 11 Sep 2023 09:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Sep 2023 09:44 PM IST
सार
सचिवालय प्रशासन के 39 समीक्षा अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है। विभाग में सीधी नियुक्ति व पदोन्नति पाए समीक्षा अधिकारियों के बीच चल रही खींचतान के बीच यह पदोन्नति काफी चर्चा में है।
विज्ञापन
प्रमोशन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सचिवालय प्रशासन के 39 समीक्षा अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है। विभाग में सीधी नियुक्ति व पदोन्नति पाए समीक्षा अधिकारियों के बीच चल रही खींचतान के बीच यह पदोन्नति काफी चर्चा में है। वहीं विभाग ने एक तरफ तो पदोन्नति पाए 39 में से 37 अनुभाग अधिकारियों को नए विभाग में नियुक्ति दी है लेकिन दो को उनके मूल विभाग में ही तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
इसे लेकर भी सचिवालय अधिकारियों-कर्मचारियों में काफी चर्चा है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि पूर्व में भी प्रमोशन के बाद उसी विभाग में तैनाती का मुद्दा विधान सभा व विधान परिषद में उठने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद संज्ञान लिया था। इसके बाद अगस्त 2022 में समीक्षा अधिकारी से अनुभाग अधिकारी बने 72 कर्मियों, जिनकी नियुक्ति उसी विभाग में कर दी गई थी के स्थानांतरण आदेश दिए थे। हालांकि इसके बाद भी कुछ अनुभाग अधिकारी दोबारा अपने तबादले को अगले आदेश तक के लिए स्थगित करा लिया था। जो सचिवालय प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हैं।
विज्ञापन