{"_id":"5f68ee048ebc3e162a3b841e","slug":"lucknow-news-13-487-students-of-up-will-give-online-clat-to-28-sep","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के 13,487 विद्यार्थी 28 को ऑनलाइन देंगे क्लैट, लखनऊ समेत 16 शहरों में 45 केंद्रों पर होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के 13,487 विद्यार्थी 28 को ऑनलाइन देंगे क्लैट, लखनऊ समेत 16 शहरों में 45 केंद्रों पर होगी परीक्षा
Mon, 21 Sep 2020 11:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के यूजी व पीजी कोर्स में दाखिले के लिए 28 सितंबर को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट)-2020 यूपी के 16 शहरों में भी ऑनलाइन होगी। इन शहरों में बनाए गए 45 परीक्षा केंद्रों पर 13,487 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
इनका सत्यापन बारकोड स्कैनिंग से होगा। प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है, इसे डाउनलोड किया जा सकता है। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देशों को कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।
प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगी। राजधानी लखनऊ में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 3,780 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विद्यार्थियों को डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचा होगा।
विज्ञापन
उन्हें प्रवेश पत्र के साथ आईडी प्रूफ और स्वघोषणा चिकित्सीय सर्टिफिकेट लाना होगा। प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और उन्हें सैनिटाइज किया जाएगा।

प्रवेश परीक्षा के संयोजक प्रो. बलराज चौहान ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र पर एक आइसोलेशन लैब भी होगी। अगर किसी छात्र को कोविड-19 के लक्षण होंगे तो उसे आइसोलेशन लैब में परीक्षा दिलाई जाएगी।
परीक्षा केंद्र का सीटिंग प्लान केंद्र के बाहर चस्पा नहीं किया जाएगा। इसके बारे में छात्रों को परीक्षा केंद्र के अंदर जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर रफ शीट दी जाएगी। इस पर उन्हें प्रवेश पत्र का नंबर लिखना होगा और परीक्षा खत्म होने के बाद रफ शीट को निर्धारित बॉक्स में डालना होगा।
यूपी के इन शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा
लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, झांसी, मथुरा, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज और वाराणसी।