फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: 100 permanent flood shelters will be built in 18 districts of the state

Lucknow News : प्रदेश के 18 जिलों में बनाए जाएंगे 100 स्थायी बाढ़ शरणालय, 622 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

Sun, 07 Jan 2024 07:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 07 Jan 2024 07:40 PM IST
सार

प्रदेश में पश्चिम एवं पूर्वांचल के बाढ़ प्रभावित 18 जिलों में सरकार की ओर से 100 स्थायी शरणालय बनाए जाएंगे। स्थायी शरणालय बनाने से बाढ़ के समय तीन हजार लोगों को समय पर आश्रय मिलेगा।

विज्ञापन
Lucknow News: 100 permanent flood shelters will be built in 18 districts of the state
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश में पश्चिम एवं पूर्वांचल के बाढ़ प्रभावित 18 जिलों में सरकार की ओर से 100 स्थायी शरणालय बनाए जाएंगे। स्थायी शरणालय बनाने से बाढ़ के समय तीन हजार लोगों को समय पर आश्रय मिलेगा। सरकार इस पर 622 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

विज्ञापन


राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत दिनों एक उच्च स्तरीय बैठक में बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत के स्थायी प्रबंध करने के निर्देश दिए थे। राहत विभाग की ओर से बाढ़ से निपटने के लिए कराए गए सर्वे के बाद अमरोहा, आजमगढ़, बाराबंकी, बिजनौर, बदायूं, फर्रुखाबाद, गोंडा, हरदोई, कन्नौज, कासगंज, खीरी, कुशीनगर, मऊ, मेरठ, मुजफ्फनगर, शाहजहांपुर, सीतापुर और उन्नाव अत्यधिक बाढ़ से प्रभावित हैं। रहते हैं। इन जिलों के 702 गांव के दो लाख से अधिक लोग बाढ़ से अधिक प्रभावित होते है। इन जिलों में 100 स्थायी बाढ़ शरणालय बनाए जाएंगे। पहले चरण में 10 स्थानों, दूसरे और तीसरे चरण में संवेदनशील 45-45 स्थलों पर और तीसरे चरण में स्थायी बाढ़ शरणालय बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed