{"_id":"633472c29492a97afc67e4da","slug":"lucknow-name-senior-under-assistant-and-supply-inspector-exam-recruitment-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग : प्रवर, अवर सहायक और पूर्ति निरीक्षक परीक्षा भर्ती परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग : प्रवर, अवर सहायक और पूर्ति निरीक्षक परीक्षा भर्ती परिणाम घोषित
Thu, 29 Sep 2022 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:04 AM IST
सार
पदवार और श्रेवीवार चयनित 189 अभ्यर्थियों की अर्हता और दस्तावेज का परीक्षण 2 नवंबर को आयोग कार्यालय में होगा। आयोग ने साफ किया है कि अर्हता और दस्तावेज परीक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों का यह अंतिम चयन परिणाम नहीं है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रवर सहायक, अवर सहायक और पूर्ति निरीक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। पदवार और श्रेवीवार चयनित 189 अभ्यर्थियों की अर्हता और दस्तावेज का परीक्षण 2 नवंबर को आयोग कार्यालय में होगा। आयोग ने साफ किया है कि अर्हता और दस्तावेज परीक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों का यह अंतिम चयन परिणाम नहीं है।
विज्ञापन
सामान्य वर्ग, एससी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस की कटऑफ एक समान 86.75 प्रतिशत रही है। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना के अनुसार प्रवर सहायक के 11, अवर सहायक के 20 और पूर्ति निरीक्षक के 45 पदों के सापेक्ष लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार पर कुल 189 अभ्यर्थियों को अर्हता और दस्तावेज परीक्षण के लिए आमंत्रित किया गया है। अनुसूचित जाति की कटऑफ 85 प्रतिशत, महिलाओं की कटऑफ 85.25 प्रतिशत और भूतपूर्व सैनिक की कटऑफ 83.75 प्रतिशत रही है।
विज्ञापन