फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow nagar nigam will make 80 new marriage house in new year

वैवाहिक समारोहों के लिए घर के पास ही मिल सकेगा सस्ता विकल्प, होगी रिसॉर्ट जैसी सुविधा

Tue, 01 Jan 2019 01:40 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Tue, 01 Jan 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
lucknow nagar nigam will make 80 new marriage house in new year
- फोटो : डेमो

नए साल में नगर निगम शहर में 80 नए शादी घर या कल्याण मंडप बनाएगा। 24 के लिए जगह भी तलाश ली गई है। जियामऊ और पुराने लखनऊ के दौलतगंज में तो इसको लेकर काम भी शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


ये शादी घर लॉन या रिसॉर्ट की तरह विकसित किए जाएंगे। फिलहाल शहर में नगर निगम के 10 कल्याण मंडप ही हैं। यानी नए कल्याण मंडप और शादी घर बनने से वैवाहिक आयोजनों के लिए कम किराए पर बेहतर विकल्प मिल सकेगा। 
विज्ञापन


शहर में 110 वार्ड हैं। नगर निगम की कम से कम सभी वार्डों में एक शादी घर बनाने की योजना है। विकास नगर में जहां नगर निगम के दो कल्याण मंडप हैं वहीं इंदिरानगर और गोमतीनगर में अभी एक भी कल्याण मंडप व सामुदायिक केंद्र नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन इलाकों में कल्याण मंडप की मांग भी उठती रहती है। ऐसे ही ऐशबाग क्षेत्र में सामुदायिक केंद्र है मगर राजाजीपुरम में कोई सामुदायिक केंद्र या कल्याण मंडप नही है।

 

पढें, यहां है नगर निगम के कल्याण मंडप

lucknow nagar nigam will make 80 new marriage house in new year
जियामऊ में निर्माणाधीन कल्याण मंडप - फोटो : अमर उजाला
यहां आवास विकास परिषद का एक कम्युनिटी सेंटर तो है मगर वह परिषद के ही अधिकार में है, जबकि कॉलोनी का रखरखाव नगर निगम के पास है। यही हाल जानकीपुरम, जानकीपुरम विस्तार आलमबाग, सीतापुर रोड, आलमनगर और रायबरेली रोड और पुराना लखनऊ स्थित वार्डों और कॉलोनियों का है।

अभी यहां हैं नगर निगम के कल्याण मंडप
महानगर कल्याण मंडप
विकास नगर कल्याण मंडप सेक्टर-1                            
सामुदायिक केंद्र विकास नगर सेक्टर- 4                           
पटेल पार्क बहुउद्देशीय भवन बड़ा चांदगंज                            
सामुदायिक केंद्र मनकामेश्वर वार्ड
                                     
 

देखें, ये भी हैं नगर निगम के कल्याण मडप

ये भी हैं नगर निगम के कल्याण मंडप
केशव कल्याण मंडप राजेंद्र नगर                                       
माधव कल्याण मंडप सुदर्शनपुरी                                        
सामुदायिक केंद्र पुराना किला 
बाबू बनारसी दास सामुदायिक केंद्र पुराना किला
मानसरोवर योजना कल्याण मंडप

अवैध कब्जे हटाकर बनाएंगे कल्याण मंडप
 हर वार्ड में कम से कम एक कल्याण मंडप बनाने की योजना है। इससे उस वार्ड के लोगों को कम किराए पर समारोहों के आयोजन केलिए मिल सकेंगे। नगर निगम की काफी जमीन पर अवैध कब्जे हो जाते हैं, इससे वह भी रुकेंगे। जो जमीन कब्जे से मुक्त कराई जाएगी वहां वैवाहिक स्थल बनाए जाएंगे।- संयुक्ता भाटिया, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed